गुरुवार को पीले रंग का महत्व

गुरुवार के दिन क्यों पहनते हैं पीले रंग के कपड़े?

गुरुवार को पीले रंग के वस्त्र पहनना बृहस्पति और भगवान विष्णु को प्रसन्न करता है, जो ज्ञान, सम्मान, आर्थिक उन्नति और सुख-समृद्धि में योगदान देता है।

By : हेमा गुप्ता
 गुरुवार के दिन क्यों पहनते हैं पीले रंग के कपड़े?

गुरुवार के दिन क्यों पहनते हैं पीले रंग के कपड़े?

ज्यादातर लोग गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनते हैं या कुछ लोग पीला रुमाल जेब में रखते हैं। या पीला चंदन लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुरुवार को पीले रंग के कपड़े पहनना क्यों शुभ माना जाता है? ज्योतिष शास्त्र और हिंदू धर्म के अनुसार, इस दिन पीला रंग विशेष महत्व रखता है।

बृहस्पति ग्रह का प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र में सप्ताह के 7 दिनों को सात प्रमुख ग्रहों से जोड़ा गया है। गुरुवार का स्वामी देव गुरु बृहस्पति (jupiter) हैं। बृहस्पति का शुभ रंग पीला होता है। इसलिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने से गुरु ग्रह का सकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है।  जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होता है, उन्हें ज्योतिषी पीले रंग की चीजों का उपयोग और दान करने की सलाह देते हैं। इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है, जो शिक्षा, विवाह, दांपत्य सुख, करियर और संतान सुख में सफलता दिलाता है।

धार्मिक महत्व और विष्णु पूजा

हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु जगत के पालनहार हैं और उन्हें पीला रंग अत्यंत प्रिय है। इस दिन लोग केले के पौधे की पूजा भी करते हैं।  पूजा में पीले फूल, पीला चंदन, हल्दी, पीले चावल, गुड़ और केसर आदि अर्पित किए जाते हैं। जो लोग विवाह में देरी या वैवाहिक जीवन में परेशानियां झेल रहे हैं, उन्हें गुरुवार का व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करने और पीले वस्त्र धारण करने की सलाह दी जाती है।

गुरुवार को क्या-क्या किया जाता है ?  

1. पीले रंग के कपड़े पहनना।
2. माथे पर पीला चंदन या हल्दी का तिलक लगाना।  
3. पीली दाल, हल्दी, केसर, गुड़, घी, पीतल की वस्तुएं या सोने का दान करें।
4. भगवान विष्णु और बृहस्पति की आराधना करें

लाभ

गुरुवार को पीला रंग पहनने या पीला रंग का रुमाल अपने पास रखने से बृहस्पति और भगवान विष्णु दोनों प्रसन्न होते हैं। इससे व्यक्ति को ज्ञान, सम्मान, आर्थिक उन्नति और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।  इसलिए हर गुरुवार को पीला रंग न सिर्फ फैशन का हिस्सा है, बल्कि धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है।


 


 

संबंधित सामग्री

राहु-शनि से लेकर शुक्र-बुध तक, बेडरूम की इन आदतों से रहें सावधान

राहु-शनि से लेकर शुक्र-बुध तक, बेडरूम की इन आदतों से रहें सावधान

बेडरूम में दवाईयाँ रखने से राहु खराब होता है, जुते रखने से शनि, और आईना रखने से राहु की नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

चमोली टनल हादसे में मृतकों के परिवारों को 45 लाख मुआवजा, काम फिर शुरू

चमोली टनल हादसे में मृतकों के परिवारों को 45 लाख मुआवजा, काम फिर शुरू

उत्तराखंड के चमोली टनल हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को 45 लाख और घायलों को 3.5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। काम फिर से शुरू हुआ।

बिना वजह हो रही बदनामी? ज्योतिष के अनुसार राहु दोष हो सकता है कारण

बिना वजह हो रही बदनामी? ज्योतिष के अनुसार राहु दोष हो सकता है कारण

राहु के नकारात्मक प्रभाव से उथल-पुथल और सामाजिक बदनामी का सामना करने वाले व्यक्तियों के लिए एक साधारण उपाय सुझाया गया है।

छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की शुरुआत, साय सरकार के फैसलों से तकनीक और विकास को नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की शुरुआत, साय सरकार के फैसलों से तकनीक और विकास को नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने AI और डिजिटल नवाचार पर फोकस के साथ 500 करोड़ रुपये का AI मिशन शुरू किया, जिसमें AI डेटा लैब्स, उत्कृष्टता केंद्र और स्टार्टअप्स के लिए सहायता शामिल है।

युवाओं की ताकत से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़, ‘माय भारत’ से जुड़े 2.65 करोड़ युवा

युवाओं की ताकत से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़, ‘माय भारत’ से जुड़े 2.65 करोड़ युवा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने की महत्वपूर्णता पर जोर दिया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026