मनी प्लांट वास्तु टिप्स

Money Plant Vastu Tips: सही दिशा में लगाएं मनी प्लांंट, घर में आएगी सुख- समृद्धि

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट लगाने से घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिरता आती है। इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।

By : हेमा गुप्ता
Money Plant Vastu Tips: सही दिशा में लगाएं मनी प्लांंट, घर में आएगी सुख- समृद्धि

Money Plant Vastu Tips: सही दिशा में लगाएं मनी प्लांंट, घर में आएगी सुख- समृद्धि

Money Plant Vastu Tips: मनी प्लांट बेहद शुभ माना जाता है, कहते अगर इसे घर में लगाया जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। साथ ही घर में खुशियों का आगमन होता है। अगर आप भी घर में सुख-शांति और आर्थिक स्थिरता चाहते हैं, तो मनी प्लांट लगाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर आप घर में मनी प्लांट को सही दिशा में लगाते हैं। तो इससे घर में पॉजिटिविटी आती है।  

मनी प्लांट लगाने की सबसे शुभ दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट लगाने के लिए दक्षिण-पूर्व (South-East) दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। इस दिशा में प्लांट रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। आर्थिक स्थिरता आती है
नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है, मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। 

गलत दिशा में लगाने से उल्टा असर पड़ सकता है, इसलिए दिशा का विशेष ध्यान रखें।

मनी प्लांट लगाने का सबसे अच्छा दिन

मनी प्लांट लगाने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। यह दिन देवी लक्ष्मी से जुड़ा होता है। शुक्रवार को लगाए गए मनी प्लांट से धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलते हैं और शुक्र ग्रह भी मजबूत होता है।

मनी प्लांट लगाने के फायदे 

1. आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में धन-वृद्धि होती है
2. परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है
3. सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है
4. तनाव और नकारात्मक विचार कम होते हैं
5. कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है, जिससे सुख-सुविधाएं बढ़ती हैं

कहां कभी न लगाएं मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर-पूर्व (North-East) दिशा में मनी प्लांट बिल्कुल न लगाएं। यह दिशा जल तत्व से जुड़ी होती है। यहां प्लांट लगाने से धन हानि, आर्थिक परेशानी और नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

 प्लांट का रखें ध्यान

1. मनी प्लांट को स्वस्थ और हरा-भरा रखें। 
2. सूखे या मुरझाए पत्तों को नियमित हटाते रहें।
3. प्लांट को साफ-सुथरे बर्तन में लगाएं।
4. इसे सीधे धूप से बचाकर रखें, लेकिन रोशनी वाली जगह पर रखना अच्छा होता है।

 
Note - The information in this article is based on traditional beliefs and scriptures, It is meant only for general awarenes, We do not claim authenticity of any personal faith or ritual.

संबंधित सामग्री

घर में हनुमान जी की कौन सी तस्वीर लगाना शुभ? जानें सही दिशा और वास्तु नियम

घर में हनुमान जी की कौन सी तस्वीर लगाना शुभ? जानें सही दिशा और वास्तु नियम

घर में हनुमान जी की तस्वीर रखना वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ माना जाता है। जानें किस दिशा में और कौन सी तस्वीर लगानी चाहिए।

घर में भूलकर भी न लगाएं इतने मनी प्लांट, होगा बड़ा नुकसान!

घर में भूलकर भी न लगाएं इतने मनी प्लांट, होगा बड़ा नुकसान!

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का महत्व और इसे सही तरीके से लगाने के नियमों को जानना जरूरी है, ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे।

बागवानी फसल विकास में एमपी नंबर-1, सीएम डॉ. यादव बोले- किसानों की समृद्धि का द्वार हैं नई तकनीकें

बागवानी फसल विकास में एमपी नंबर-1, सीएम डॉ. यादव बोले- किसानों की समृद्धि का द्वार हैं नई तकनीकें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल में बलराम कृषि महोत्सव के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों को संबोधित किया, नई कृषि तकनीकों पर जोर दिया।

सुबह किचन में सबसे पहले क्या साफ करना चाहिए? वास्तु के अनुसार अपनाएं सही क्रम, घर में बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा

सुबह किचन में सबसे पहले क्या साफ करना चाहिए? वास्तु के अनुसार अपनाएं सही क्रम, घर में बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन की सफाई से घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली आती है। सुबह किचन सफाई करने के नियम बताए गए हैं।

देवशयनी एकादशी पर तुलसी को अर्पित करें ये चीजें, मां लक्ष्मी बना देंगी आपको धनवान!

देवशयनी एकादशी पर तुलसी को अर्पित करें ये चीजें, मां लक्ष्मी बना देंगी आपको धनवान!

देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी जी की पूजा से घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक संपन्नता आती है। जानिए विशेष चीजें जो इस दिन तुलसी को अर्पित करनी चाहिए।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026