फतेहपुर में शिक्षिका की मौत

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शिक्षिका की मौत से जुड़ी जांच में हत्या के संकेत मिले हैं। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है।

By : रोहन उमक
फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के नासेपीर मोहल्ले में महिला शिक्षिका की मौत को पहले हादसा बताने की कोशिश की गई, लेकिन घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों ने पूरे मामले को हत्या की ओर मोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं और प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मृतका के शिक्षक पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस के अनुसार, महिला के पति ने शुरुआत में दावा किया कि उसकी पत्नी सीढ़ियों से गिरकर पानी से भरे टब में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस को इस कहानी पर संदेह हुआ। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

पति ने पुलिस को सुनाई हादसे की कहानी

जानकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय दिलीप यादव पिछले करीब छह महीने से नासेपीर मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहा था। वह सरकारी शिक्षक है, जबकि उसकी 28 वर्षीय पत्नी शालिनी यादव एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। दोनों की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। दंपती का आठ वर्षीय एक बेटा भी है।

शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को शालिनी की मौत की सूचना मिली। दिलीप ने पुलिस को बताया कि वह सुबह करीब साढ़े पांच बजे टहलने के लिए घर से निकला था। करीब साढ़े छह बजे लौटने पर उसने पत्नी को पानी से भरे टब में मुंह के बल पड़ा देखा। इसके बाद वह उसे अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिर पर मिले गहरे घाव, कहानी पर हुआ शक

पुलिस जब मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया तो महिला के सिर और पैर पर गंभीर चोट के निशान मिले। सिर पर कई गहरे घाव थे, जिससे आशंका जताई गई कि किसी भारी वस्तु से वार किया गया होगा। घटनास्थल से मिले खून से सने कपड़ों ने भी पुलिस की जांच की दिशा बदल दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी प्रमोद कुमार शुक्ला और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। परिजनों के पहुंचने के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतका की मां ने अपने दामाद पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सीओ सिटी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में सामने आए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में दो और आरोपी चढ़े CBI के हत्थे; जांच में सामने आया राजनीतिक कनेक्शन

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में दो और आरोपी चढ़े CBI के हत्थे; जांच में सामने आया राजनीतिक कनेक्शन

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच को नया मोड़ दिया, जिससे राजनीतिक दलों के बीच तनाव बढ़ा।

CM योगी ने फतेहपुर में 487 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, विपक्ष पर साधा निशाना

CM योगी ने फतेहपुर में 487 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, विपक्ष पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने फतेहपुर में 487 करोड़ रुपये के परियोजनाओं का उद्घाटन किया और विकास तथा रोजगार की बातें कहीं।

Bilaspur NH130 Bike Accident: सड़क हादसे में हुई शिक्षक की मौत!

Bilaspur NH130 Bike Accident: सड़क हादसे में हुई शिक्षक की मौत!

A teacher died and another was severely injured in a high-speed bike accident on NH130 near Bilaspur. The incident occurred amid heavy rain.

गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में मिली महिला की सिर कटी लाश! जांच जारी

गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में मिली महिला की सिर कटी लाश! जांच जारी

A woman's severed body was discovered inside a suspicious box in the S-1 coach of the Gomtinagar Express from Chhapra to Lucknow.

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026