लुधियाना होटल में दो शव मिले

लुधियाना के होटल रूम में मिले युवक-युवती के खून से सने शव, दोनों के सिर पर लगी गोली

पंजाब के लुधियाना स्थित होटल में युवक और युवती के गोली लगे शव मिले। पुलिस जांच में जुटी, दोनों के बीच कथित अवैध संबंधों की खबरें।

लुधियाना के होटल रूम में मिले युवक-युवती के खून से सने शव, दोनों के सिर पर लगी गोली

लुधियाना होटल में दो शव मिले

पंजाब के लुधियाना के खन्ना में एक नामी होटल के कमरे में युवक-युवती के खून से लथपथ शव मिले। दोनों के सिर में गोली लगी थी और मौके से पिस्तौल भी मिली। दोनों तड़के होटल पहुंचे थे और रूम बुक किया था।

रूम में पड़ी 2 लाशें

काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो होटल स्टाफ ने दरवाजा खोलने की कोशिश की। दरवाजा नहीं खुलने पर उसे तोड़ा गया, जिसके बाद अंदर दोनों के शव पड़े हुए थे। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, लड़का फिरोजपुर और लड़की तरनतारन की है। लड़की शादीशुदा थी। उसके 2 बच्चे हैं। दोनों दूर के रिश्तेदार भी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के अवैध संबंध हैं।

मृतकों की पहचान

आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस दोनों मृतकों की पहचान में लगी है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि होटल प्रबंधन ने कथित तौर पर दोनों से पहचान पत्र लिए बिना ही रूम दे दिया था।

संबंधित सामग्री

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व न्यायाधीश को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे 24 घंटे में माफी की मांग की है। रेप केस में 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगा था।

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

पंजाब के गुरदीप सिंह की अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी के दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार ने शव भारत लाने की मांग की।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

वाराणसी में शराब पिलाकर दोस्त की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े; गोबर के गड्ढे में छिपाया, तीन गिरफ्तार

वाराणसी में शराब पिलाकर दोस्त की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े; गोबर के गड्ढे में छिपाया, तीन गिरफ्तार

वाराणसी में ईशू कन्नौजिया की हत्या उसके दोस्तों ने की, जिन्होंने पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए उसे शराब पिलाकर मार डाला।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026