बेटी की मौत पर पिता पर आरोप

मेरठ में पिता और सौतेली मां ने 17 वर्षीय बेटी का किया क़त्ल

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 17 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद उसके पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की है।

By : रोहन उमक
मेरठ में पिता और सौतेली मां ने 17 वर्षीय बेटी का किया क़त्ल

मेरठ में पिता और सौतेली मां ने 17 वर्षीय बेटी का किया क़त्ल

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। यहां 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत के बाद उसके पिता और सौतेली मां पर हत्या का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लड़की लंबे समय से प्रताड़ना झेल रही थी और उसने अपनी जान को खतरा होने की आशंका भी जताई थी।

पुलिस पूछताछ का एक दृश्य

‘मामा मुझे यहां से ले जाओ...’

मृतक किशोरी ने कथित तौर पर अपनी मौसी को फोन कर मदद मांगी थी। परिवार के मुताबिक लड़की ने कहा था कि “मुझे यहां से ले जाओ, ये लोग मुझे मार देंगे।” लेकिन इससे पहले कि परिजन उसे वहां से निकाल पाते, उसकी मौत की खबर सामने आ गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

दूसरी शादी के बाद बदली जिंदगी

जानकारी के अनुसार, भावनपुर थाना क्षेत्र की गोकुलधाम सोसाइटी निवासी कपिल की पहली पत्नी की वर्ष 2017 में मौत हो गई थी। इसके कुछ महीनों बाद उसने दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि दूसरी शादी के बाद से ही बेटी और बेटे के साथ दुर्व्यवहार शुरू हो गया था। मृतका के मामा का दावा है कि किशोरी पिछले कई वर्षों से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना सह रही थी।

चुपचाप कर दिया अंतिम संस्कार

प्रतीकात्मक तस्वीर

परिजनों का आरोप है कि किशोरी की मौत के बाद पिता ने बिना किसी करीबी रिश्तेदार को सूचना दिए जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। जब मामा को घटना की जानकारी मिली और वे मेरठ पहुंचे, तब तक अंतिम संस्कार हो चुका था। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद पिता और सौतेली मां को हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी गई हैं, जिनमें किशोरी मदद की गुहार लगाती सुनाई दे रही है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

उत्तर प्रदेश में कैब बुकिंग ऐप्स के लिए नई नियमावली लागू हुई, जिसमें किराया सीमा, ड्राइवर सत्यापन, बीमा और शिकायत निवारण शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026