रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा

रुद्रपुर में सड़क पार करते हुए महिला को JCB ने मारी टक्कर, मौत!

रुद्रपुर में 29 वर्षीय महिला की JCB द्वारा टक्कर मारने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया और पुलिस ने खोज शुरू कर दी है।

By : हेमा गुप्ता
रुद्रपुर में सड़क पार करते हुए महिला को JCB ने मारी टक्कर, मौत!

रुद्रपुर में सड़क पार करते हुए महिला को JCB ने मारी टक्कर, मौत!

Rudrapur Accident News: रुद्रपुर के परशुराम चौक पर 13 जून शनिवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दौरान 29 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई। 

जब यह हादसा हुआ महिला अपनी बेटी के साथ बाजार से घर लौट रही थी। तभी अचानक एक तेज रफ्तार जेसीबी ने उन्हें टक्कर मार दी, इस दौरान उस महिला की मौत हो गई।

मृतका की पहचान

मृतका की पहचान विमला हर्वोला (पत्नी बृजमोहन हर्वोला) के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, विमला मूल रूप से अल्मोड़ा जिले की चौखुटिया की रहने वाली थीं और currently रुद्रपुर में गगन ज्योति बारात घर के पीछे परिवार के साथ रह रही थीं।

शनिवार रात करीब 9 बजे वह अपनी बेटी चित्रांशी के साथ बाजार से लौट रही थीं। विमला ने पहले अपनी बेटी को सड़क पार करा दिया, लेकिन जब खुद सड़क पार कर रही थीं, तभी JCB ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

JCB छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि- 'टक्कर मारने के बाद JCB चालक कुछ दूरी तक वाहन ले गया और फिर उसे बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने बेटी की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

बाजार चौकी इंचार्ज प्रदीप कोहली के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने JCB को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

हादसे के बाद परशुराम चौक की सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। समाजसेवी सुशील गाबा ने कहा कि -'इस क्षेत्र से प्रतिदिन हजारों पैदल यात्री गुजरते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया। वहीं मृतका के पति बृजमोहन हर्वोला, जो दिल्ली में कार्यरत हैं, हादसे की सूचना मिलने के बाद रुद्रपुर पहुंच गए हैं।'

संबंधित सामग्री

‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, भारी साउंड सेटअप गिरने से दो छात्र घायल

‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, भारी साउंड सेटअप गिरने से दो छात्र घायल

हैदराबाद में यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के प्री-रिलीज इवेंट में साउंड-बॉक्स गिरने से दो छात्र घायल हो गए। दुर्घटना से बड़ी फिल्मी इवेंट्स की सुरक्षा पर सवाल उठे।

मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 की मौत: 5 घायल; भुलेश्वर में पंडाल तक ले जाते समय हुआ हादसा

मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 की मौत: 5 घायल; भुलेश्वर में पंडाल तक ले जाते समय हुआ हादसा

मुंबई के भुलेश्वर में गणेश प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हुए। घायलों में दो बच्चियां भी शामिल हैं।

‘रील’ बनाने के लिए ट्रैफिक के बीच लेट गई लड़की , पीछे खड़ी रहीं गाड़ियां, वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर

‘रील’ बनाने के लिए ट्रैफिक के बीच लेट गई लड़की , पीछे खड़ी रहीं गाड़ियां, वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर

इंदौर के विजय नगर इलाके में युवती ने वाहनों के सामने फोटोशूट कराया, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

चमोली टनल हादसे में मृतकों के परिवारों को 45 लाख मुआवजा, काम फिर शुरू

चमोली टनल हादसे में मृतकों के परिवारों को 45 लाख मुआवजा, काम फिर शुरू

उत्तराखंड के चमोली टनल हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को 45 लाख और घायलों को 3.5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। काम फिर से शुरू हुआ।

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख का ऐलान

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख का ऐलान

उत्तराखंड के चमोली में टनल हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026