अनुराग-रितिका विवाद वायरल

‘किस हद तक जा सकते हो...’ अनुराग डोभाल के बेवफाई के आरोपों पर पत्नी रितिका का पलटवार, वीडियो में कही ये बड़ी बातें

यूट्यूबर अनुराग डोभाल के बेवफाई के आरोपों का उनकी पत्नी रितिका ने वीडियो के माध्यम से खंडन किया, सोशल मीडिया पर मामला गरमाया।

By : सोनिया रायकवार
‘किस हद तक जा सकते हो...’ अनुराग डोभाल के बेवफाई के आरोपों पर पत्नी रितिका का पलटवार, वीडियो में कही ये बड़ी बातें

मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल एक बार फिर निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले परिवार के साथ विवाद को लेकर चर्चा में रहे अनुराग ने हाल ही में अपनी पत्नी रितिका पर गर्भावस्था के दौरान बेवफाई करने का आरोप लगाया था। अब इन आरोपों पर रितिका ने पहली बार खुलकर जवाब दिया है। एक वायरल वीडियो में उन्होंने अनुराग के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कई गंभीर दावे किए हैं।

'अभिषेक मेरा दोस्त है, अफेयर नहीं'

वायरल वीडियो में रितिका ने कहा कि जिस व्यक्ति का नाम अनुराग ले रहे हैं, वह उनका पुराना दोस्त है और अनुराग खुद भी उससे मिल चुके हैं।


रितिका ने कहा, "जब मैं चंडीगढ़ गई थी, तब आप 'रंगरेजा' गाने की शूटिंग कर रहे थे। आपको पहले से पता था कि मैं अभिषेक के फ्लैट जा रही हूं। आप जानते थे कि वह मेरा अच्छा दोस्त है। अगर मेरा सच में अफेयर होता, तो क्या मैं आपकी सिक्योरिटी के साथ वहां जाती? क्या मैं अपने दोनों भाइयों को साथ लेकर जाती?"

उन्होंने आरोप लगाया कि अनुराग उनकी दोस्ती को जानबूझकर गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।

'मेरा सोशल मीडिया अकाउंट बंद करवाया'

रितिका ने दावा किया कि फरवरी 2024 में, जब अनुराग दुबई में 'रंगरेजा' की शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान उनका पहला सोशल मीडिया अकाउंट बंद करवा दिया गया।

उन्होंने कहा, "मुझे उस समय पता नहीं था कि यह आपने करवाया है। मैं लगातार अपना अकाउंट वापस पाने की कोशिश करती रही। मेरे पास उस व्यक्ति की रिकॉर्डिंग भी है जिसने मेरा अकाउंट डिएक्टिवेट किया था।"

रितिका ने यह भी दावा किया कि उनके पास ऐसी चैट्स मौजूद हैं, जिनमें अभिषेक उनकी मां को रोका समारोह की बधाई देते हुए शादी के बारे में पूछ रहे हैं। उनका कहना है कि इससे साफ होता है कि दोनों के बीच केवल दोस्ती का रिश्ता था।

प्रेग्नेंसी के दौरान लगाए गंभीर आरोप

रितिका ने अनुराग के व्यवहार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब वह पांच महीने की गर्भवती थीं, तब भी अनुराग उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया, "जब मैं पांच महीने की प्रेग्नेंट थी, तब आप बदला लेने में लगे थे। मैंने उस समय केस भी वापस ले लिया था, लेकिन इसके बावजूद आपने मेरा दूसरा सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक करवा दिया।"

'पहले अपने रिश्ते संभालिए'

वीडियो के अंत में रितिका ने अनुराग पर निशाना साधते हुए कहा,

"खुद को सही साबित करने के लिए आप किस हद तक जा सकते हो, मैंने कभी सोचा नहीं था। आप दुनिया को क्या दिखाना चाहते हैं? पहले अपने रिश्तों को ठीक कीजिए, फिर दूसरों पर आरोप लगाइए।"

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी रितिका पर गर्भावस्था के दौरान बेवफाई करने का आरोप लगाया था। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अब रितिका ने वीडियो जारी कर अनुराग के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अपना पक्ष सामने रखा है। फिलहाल दोनों के आरोप-प्रत्यारोप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

संबंधित सामग्री

‘रील’ बनाने के लिए ट्रैफिक के बीच लेट गई लड़की , पीछे खड़ी रहीं गाड़ियां, वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर

‘रील’ बनाने के लिए ट्रैफिक के बीच लेट गई लड़की , पीछे खड़ी रहीं गाड़ियां, वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर

इंदौर के विजय नगर इलाके में युवती ने वाहनों के सामने फोटोशूट कराया, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

डाक बंगले में महिलाओं को भेजकर फंसाने की साजिश? BJP विधायक प्रीतम लोधी का सनसनीखेज आरोप

डाक बंगले में महिलाओं को भेजकर फंसाने की साजिश? BJP विधायक प्रीतम लोधी का सनसनीखेज आरोप

मध्यप्रदेश के विधायक प्रीतम लोधी ने महिलाओं को फंसाने की साजिश का आरोप लगाया, जिससे उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सोशल मीडिया व्यू के लिए घर में बनाया फर्जी कोर्ट, हाईकोर्ट ने पकड़वाया

सोशल मीडिया व्यू के लिए घर में बनाया फर्जी कोर्ट, हाईकोर्ट ने पकड़वाया

मध्य प्रदेश के एक युवक ने घर में फर्जी हाईकोर्ट सेटअप तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया, पुलिस ने जांच के बाद सच्चाई उजागर की।

नागपंचमी पर नाग देवता पहुंचे दर्शन देने,नाग और कुत्तों की भिड़ंत का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

नागपंचमी पर नाग देवता पहुंचे दर्शन देने,नाग और कुत्तों की भिड़ंत का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

छतरपुर के नौगांव में नागपंचमी के मौके पर नाग और कुत्तों के बीच रोचक घटना घटी, जिसे वीडियो में कैद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया।

लुधियाना BJP के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अश्लील डांस:मंच पर नेता बैठकर देखते रहे

लुधियाना BJP के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अश्लील डांस:मंच पर नेता बैठकर देखते रहे

स्वतंत्रता दिवस पर लुधियाना में BJP के कार्यक्रम में विवादित डांस का वीडियो सामने आया। मंच पर नेताओं की मौजूदगी में भद्दा डांस हुआ।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026