एआर अमीन सड़क हादसे में घायल

एआर रहमान के बेटे एआर अमीन चेन्नई में सड़क हादसे में घायल, पुलिस ने दोनों गाड़ियां जब्त कीं

संगीतकार एआर रहमान के बेटे, एआर अमीन, चेन्नई में एक सड़क हादसे में घायल हो गए जब उनकी पोर्श कार वैगन-आर से टकरा गई।

By : सोनिया रायकवार
एआर रहमान के बेटे एआर अमीन चेन्नई में सड़क हादसे में घायल, पुलिस ने दोनों गाड़ियां जब्त कीं

संगीतकार एआर रहमान के बेटे और सिंगर एआर अमीन सोमवार सुबह चेन्नई में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। गिंडी इलाके में ओलंपिया टेक पार्क सिग्नल के पास उनकी लग्जरी पोर्श कार एक वैगन-आर से टकरा गई।

कैसे हुआ हादसा 

यह घटना सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे हुई। हादसे के समय अमीन की पोर्श कार में उनका दोस्त भी मौजूद था। एक सिंगल साइड रोड से मुख्य सड़क पर आई रैपिडो वैगन-आर अचानक पोर्श से टकरा गई। टक्कर के बाद वैगन-आर में सवार यात्री भी घायल हो गया था, जिसे कलाईगनार सेंटेनरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे में 23 साल के अमीन और उनके दोस्त को मामूली चोटें आईं।

पुलिस के मुताबिक

दोनों को तुरंत पास के कावेरी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। दूसरी कार के घायल सवारी को भी प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है सुबह 3:30 बजे हुआ हादसा, पुलिस ने गाड़ियां जब्त कीं

पोर्श कार से हुआ हादसा

हादसे में शामिल पोर्श मॉडल की आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, रहमान परिवार के पास पहले से एक इलेक्ट्रिक पोर्श टायकन मौजूद है। साल 2022 में एआर रहमान ने अपनी बेटियों खतीजा रहमान और रहीमा रहमान के साथ 'ARR Studios' नंबर प्लेट वाली इस कार की तस्वीर शेयर की थी।

लग्जरी कार की कीमत 1.53 करोड़

एआर रहमान के कार कलेक्शन में 3 करोड़ रुपए की वोल्वो एसयूवी, मर्सिडीज-बेंज और 1 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की जगुआर भी शामिल हैं।
23 साल के एआर अमीन अपने पिता की तरह म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान बना रहे हैं। वे एक प्लेबैक सिंगर हैं। अमीन ने हाल ही में राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' के गाने 'चिकिरी चिकिरी' के तमिल वर्जन में अपनी आवाज दी है। इसके अलावा वे जसलीन रॉयल, दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर के साथ इंडिपेंडेंट सॉन्ग 'भीगी भीगी' में भी नजर आ चुके हैं।

‘रामायणम्’ में व्यस्त हैं एआर रहमान

दूसरी ओर, ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। वे ‘गांधी टॉक्स’, ‘पेद्दी’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ के बाद अब ‘रामायणम्’ के संगीत में व्यस्त हैं। इसके साथ ही 14 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का म्यूजिक भी उन्होंने ही कंपोज किया है। रहमान ने 1992 में फिल्म 'रोजा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। वे 2 ऑस्कर, 2 ग्रैमी, 1 बाफ्टा और 1 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीत चुके हैं।

संबंधित सामग्री

ईवाला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत; 3 गंभीर घायल

ईवाला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत; 3 गंभीर घायल

देहरादून-हरिद्वार रोड पर इको वाहन और लोडिंग वाहन के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हुए।

90 की रफ्तार में इनोवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता की मौत

90 की रफ्तार में इनोवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता की मौत

भोपाल के कोलार में तेज रफ्तार इनोवा ने स्कूटी को टक्कर मारी, जिससे शुभम अवस्थी की मौत हुई और उनका बेटा माधव गंभीर रूप से घायल हो गया।

भिंड-ग्वालियर हाईवे पर मौत का तांडव: गायों को बचाने में पिकअप-डंपर भिड़े, 8 मजदूरों की मौत

भिंड-ग्वालियर हाईवे पर मौत का तांडव: गायों को बचाने में पिकअप-डंपर भिड़े, 8 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश के भिंड-ग्वालियर हाईवे पर गायों को बचाने के प्रयास में पिकअप और डंपर की भिड़ंत हुई, जिसमें 8 मजदूरों की मौत हो गई और 32 घायल हुए।

सहारनपुर में ITBP DIG की मौत, सड़क हादसे में गई जान

सहारनपुर में ITBP DIG की मौत, सड़क हादसे में गई जान

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसे में ITBP के DIG परमिंदर सिंह और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुआ।

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: NH-30 पर ट्रेलर की टक्कर से मुंबई की महिला बाइकर की मौत

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: NH-30 पर ट्रेलर की टक्कर से मुंबई की महिला बाइकर की मौत

छत्तीसगढ़ में बाइक दुर्घटना में मुंबई की बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो गई। वह बस्तर की ओर जा रही थी जब उनकी बाइक को ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026