AWICA demands FIR on director Bhansali: डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' के शूटिंग के दौरान सेट पर करंट लगने से 42 वर्षीय कारपेंटर चंद्रधारी सिंह यादव की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही डायरेक्टर विवादों में घिरे हुए हैं। ऐसे में AWICA (ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन) ने संजय लीला भंसाली के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए एक्शन लेने की मांग की साथ ही कहा कि - 'पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए'।
दरअसल, डारेक्टर ने पीड़ित परिवार को 40 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया था।
AWICA की CM फडणवीस से की सजा की मांग
ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को लेटर लिखकर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR की मांग करते हुए एक्स पर लिखा कि- 'लव एंड वॉर' की शूटिंग के दौरान वर्कर चंद्रधारी सिंह यादव की मौत के मामले में प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली और प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ FIR दर्ज करने, उच्च-स्तरीय जांच, पीड़ित परिवार को ₹1 करोड़ का मुआवजा, फिल्म सेट का व्यापक सुरक्षा ऑडिट और अनिवार्य सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने के बाद ही शूटिंग फिर से शुरू करने की अनुमति दी जाए।'
'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) की ओर से, मैं आपका ध्यान 17 जून 2026 को मुंबई में फिल्म सिटी के पास रॉयल पंप स्टूडियो में आने वाली बॉलीवुड फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग के दौरान 42 वर्षीय कारपेंटर श्री चंद्रधारी सिंह यादव की दुखद मौत की ओर दिलाना चाहता हूं। खबर है कि इस घटना में वहां मौजूद कई वर्कर भी घायल हुए हैं, हालांकि उनकी हालत और घटना के असल हालात के बारे में पूरी और पक्की जानकारी अभी तक साफ नहीं हो पाई है। इसलिए, तथ्यों का पता लगाने और ज़िम्मेदारी तय करने के लिए एक गहन, निष्पक्ष और उच्च-स्तरीय जांच ज़रूरी है।'
Date: 23 June 2026
— All Indian Cine Workers Association (@aicwaofficial) June 23, 2026
To
Honourable Shri Devendra Fadnavis
Chief Minister
Government of Maharashtra
Subject: Request for Registration of FIR Against Producer Sanjay Leela Bhansali and the Production House for the Death of Worker Chandradhari Singh Yadav During the Shooting of Love… pic.twitter.com/9XayOgitFD
उन्होंने आगे लिखा कि-
'इस घटना ने फिल्म शूटिंग सेटों पर सुरक्षा उपायों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट जैसे बड़े सितारों वाली इस मेगा बजट फिल्म के सेट पर भी अनिवार्य सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते एक कर्मचारी की दुखद मौत हो गई। यदि जरूरी सुरक्षा इंतजामों को सख्ती से लागू किया गया होता और उनका सही तरीके से पालन कराया गया होता, तो संभव है कि इस दर्दनाक हादसे को टाला जा सकता था।'

कई बार सेट में हो चुके हादसे
AWICA ने संजय लीला भंसाली के फिल्म शूटिंग के दौरान हुए कुछ हादसों का जिक्र किया। जिसमें बताया कि-
'यह कोई अकेली घटना नहीं है। पिछले कुछ सालों में, फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली से जुड़ी फिल्मों के सेट पर कई गंभीर घटनाएं हुई हैं:
1. 'देवदास' (2000–2001) की शूटिंग के दौरान, वर्कर दीनदयाल यादव की मौत हो गई, एक और वर्कर गंभीर रूप से घायल हो गया, और 2001 में इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान वर्कर सुभाष मोरकर की भी मौत हो गई थी।
2. 'पद्मावत' की शूटिंग के दौरान, 34 साल के वर्कर मुकेश डकिया की काम के दौरान हुए एक हादसे में मौत हो गई थी।
3. हाल ही में, 'लव एंड वॉर' की शूटिंग के दौरान, 17 जून 2026 को श्री चंद्रधारी सिंह यादव की मौत हो गई।'
जांच में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं हैं।
AICWA का यह भी कहना है कि 'फ़िल्म सेट पर होने वाली घटनाओं की जांच में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। कई मामलों में, ऐसी घटनाओं के हालात और घायल कर्मचारियों की स्थिति के बारे में पूरी और सत्यापित जानकारी का खुलासा नहीं किया जाता है। इसलिए, सच्चाई का पता लगाने और जवाबदेही तय करने के लिए निष्पक्ष, स्वतंत्र और उच्च-स्तरीय जांच बहुत ज़रूरी है।'
तुरंत दखल देने का अनुरोध
आखिर में लिखा कि- 'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) के प्रेसिडेंट इंजीनियर सुरेश श्यामलाल गुप्ता, माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस से सम्मानपूर्वक अनुरोध करते हैं कि वे इस मामले पर तुरंत ध्यान दें और संबंधित अधिकारियों को निम्नलिखित कार्रवाई करने का निर्देश दें'