कॉकटेल 2 फिल्म रिलीज

रश्मिका, कृति, और शाहिद की 'कॉकटेल 2' फिल्म बॉक्सऑफिस पर रिलीज, जानिए रिव्यू..

'कॉकटेल 2', जो कि 2012 की फिल्म का सीक्वल है, में रश्मिका मंदाना, कृति सेनन, और शाहिद कपूर ने अभिनय किया है। फिल्म को मिले मिक्स रिव्यूज दर्शकों की विभिन्न प्रतिक्रियाएँ दिखाते हैं।

By : हेमा गुप्ता
रश्मिका, कृति, और शाहिद की 'कॉकटेल 2' फिल्म बॉक्सऑफिस पर रिलीज, जानिए रिव्यू..

रश्मिका, कृति, और शाहिद की 'कॉकटेल 2' फिल्म बॉक्सऑफिस पर रिलीज, जानिए रिव्यू..

Cocktail 2 Film Release: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना,  एक्ट्रेस कृति सेनन और शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म 'Cocktail 2' फिल्म रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई कॉकटेल फिल्म का सीक्वल है। फिल्म के रिलीज होने के बाद इसको लेकर फैंस के मिक्स रिएक्शन सामने आ रहें हैं। किसी ने कृति की एक्टिंग की तारीफ की तो किसी ने फिल्म में एक्टर्स को ओवरएक्टिंग करते बताया है। 

कॉकटेल 2 की कैसी है कहानी

फिल्म में कुणाल के किरदार में शाहिद कपूर और दिया के किरदार में रश्मिका मंदाना है। दोनों की लवस्टोरी से कहानी शुरु होती है। कुणाल और दिया काफी समय से एक-दूसरे के साथ लिवइन में रह रहे होते हैं। दोनों के बीच दिखने सब ठीक लगता है। लेकिन मन में हल चल मची रहती है। रश्मिका को शाहिद कपूर पर शक होने लगता है। इसलिए वो उनके लॉयल्टी टेस्ट के लिए अपनी दोस्त एली को चुनती हैं। फिर फिल्म में एली का किरदार निभा रहीं कृति सेनन की एंट्री होती है। 

एली के आते ही तीनों पहले खुश नजर आते हैं। फिर एली कुणाल की दोस्ती गहरी होने लगती है। फिर कृति और शाहिद के बीच बहुत कुछ होता है। लेकिन अब रश्मिका और शहीद का रिश्ता आगे चलता है या नहीं या कृति और शाहीद एक होते हैं या रिश्ता टूट जाता है। ये जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगीऑ।

फिल्म की स्टारकॉस्ट

'कॉकटेल 2' फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट में शाहिद कपूर (कुणाल), कृति सेनन (एली) और रश्मिका मंदाना (दिया) शामिल हैं |  इस फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया है।

जानिए रिव्यू 

एक यूजर ने लिखा कि-

यूजर ने फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा कि- 

'जबरदस्ती बनाया गया सीक्वल, बोरिंग स्क्रिप्ट और बहुत ज़्यादा ओवरएक्टिंग। #KritiSanon ही इस फ़िल्म की एकमात्र अच्छी बात हैं, आप उन्हें देखने के लिए यह फ़िल्म देख सकते हैं 😍 शाहिद कपूर के लिए एक और फ़्लॉप। वे 2 दशकों से ज़्यादा समय से इंडस्ट्री में कैसे टिके हुए हैं, यह विज्ञान की समझ से परे है।'

दूसरे यूजर ने लिखा कि-

'पहला हाफ ठीक-ठाक था... कृति सेनन की एक्टिंग अच्छी है (और वो हॉट भी लग रही हैं)... रश्मिका बहुत ज़्यादा इरिटेटिंग लगीं 😭 शाहिद भी अच्छे थे, लेकिन कहानी बहुत ही साधारण है।'

तीसरे यूजर ने लिखा

'#Cocktail2 का पहला हाफ: इंटरवल से पहले यह काफी साधारण और कुछ ज़्यादा ही लंबा लगता है। लेकिन, अच्छे संगीत और खूबसूरत लोकेशन्स की वजह से यह मज़ेदार भी है। सबसे अच्छी बात यह है कि शाहिद कपूर इस फ़िल्म का सच में मज़ा ले रहे हैं और यह साफ़ दिखता है। अब सबकी नज़रें दूसरे हाफ पर हैं। और कृति की एंट्री!🔥'

 

 

संबंधित सामग्री

भगवंत मान के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'फ्रॉम सतौज टू पार्लियामेंट' 30 अगस्त को रिलीज होगी

भगवंत मान के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'फ्रॉम सतौज टू पार्लियामेंट' 30 अगस्त को रिलीज होगी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जीवन और राजनीतिक सफर पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'फ्रॉम सतौज टू पार्लियामेंट' 30 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म सात भाषाओं में उपलब्ध होगी।

बंटवारा 1947: सनी देओल की दमदार परफॉर्मेंस, भारत-पाक बंटवारे की दर्दनाक और इंसानियत भरी कहानी

बंटवारा 1947: सनी देओल की दमदार परफॉर्मेंस, भारत-पाक बंटवारे की दर्दनाक और इंसानियत भरी कहानी

फिल्म 'बंटवारा 1947' में सनी देओल, प्रीति जिंटा, और शबाना आजमी ने अभिनय किया है। यह फिल्म 1947 के भारत-पाक विभाजन की त्रासदी को पर्दे पर लाती है।

करोड़ों के कर्ज में डूबे राजपाल, परेश रावल की पोस्ट पर बोले- मालामाल होना जरूरी

करोड़ों के कर्ज में डूबे राजपाल, परेश रावल की पोस्ट पर बोले- मालामाल होना जरूरी

परेश रावल के ट्वीट पर राजपाल यादव की प्रतिक्रिया और सोशल मीडिया पर उनकी बातचीत ने फैंस का ध्यान खींचा है। क्या 'मालामाल वीकली' का सीक्वल आने वाला है?

रश्मिका मंदाना ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट, बोलीं- वर्कआउट रूटीन को किया मिस 

रश्मिका मंदाना ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट, बोलीं- वर्कआउट रूटीन को किया मिस 

रश्मिका मंदाना ने हिप इंजरी के बाद सोशल मीडिया पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह 'मैसा' की शूटिंग के दौरान चोटिल हुई थीं।

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ बड़ा हादसा! शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट, डॉक्टरों ने जताई हैरानी

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ बड़ा हादसा! शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट, डॉक्टरों ने जताई हैरानी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को शूटिंग के दौरान डांस सीक्वेंस में गंभीर चोट लगी, जिससे उन्हें छह हफ्ते का बेड रेस्ट और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026