दीया मिर्जा ने पीएम मोदी से पूछे सवाल

'जिनके बच्‍चे नहीं रहे उनके लिए एक शब्‍द तो कह देते सर', दीया मिर्जा ने PM मोदी पर दागे सवाल- 47 दिन लग गए?

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने NEET पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी पर सवाल उठाए, सरकारी संवेदनशीलता की कमी पर जताई चिंता।

'जिनके बच्‍चे नहीं रहे उनके लिए एक शब्‍द तो कह देते सर', दीया मिर्जा ने PM मोदी पर दागे सवाल- 47 दिन लग गए?

NEET पेपर लीक मामले पर एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बीती आधी रात को शेयर किए वीडियो में उनके बयान पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस पूरे मामले में छात्रों और उनके परिवारों के दर्द को लेकर सरकार की ओर से संवेदनशीलता नहीं दिखी। उनकी पोस्ट के बाद परीक्षा व्यवस्था में बदलाव और जवाबदेही की मांग एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

दीया ने पूछे पीएम मोदी से सवाल

दीया मिर्जा ने प्रधानमंत्री के वीडियो के बाद तीखे शब्दों में कुछ सवाल दागे हैं। उन्होंने निराशा जाहिर करते हुए पूछा है, 'अपने बच्चों को खोने वाले माता-पिता के लिए, मरने वाले बच्चों के लिए, अपने अधिकारों की मांग करने वाले छात्रों के अविश्वसनीय धैर्य के लिए, सोनम जी और हफ्तों तक भूख हड़ताल पर रहे छात्रों के लिए सहानुभूति का एक शब्द भी नहीं। आखिर यह कितना मुश्किल हो सकता है सर?'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब तीन मिनट का वीडियो संदेश जारी किया

बता दें कि गुरुवार रात करीब 11:52 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब तीन मिनट का वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक से लाखों छात्रों और उनके माता-पिता को बहुत दुख पहुंचा है। उन्होंने वीडियो में कहा कि केंद्र सरकार पेपर लीक के मामलों में जल्दी सुनवाई और सख्त सजा का कानून लाने की तैयारी कर रही है। इस विधेयक पर केंद्रीय मंत्रिमंडल चर्चा करेगा और सरकार मानसून सत्र में इसे संसद से पास कराने की कोशिश करेगी।

संबंधित सामग्री

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

चीनी महंगी होने पर गुड़, शहद, खजूर के विकल्प, जानें कौन बेहतर

चीनी महंगी होने पर गुड़, शहद, खजूर के विकल्प, जानें कौन बेहतर

चीनी की कीमत में वृद्धि के बाद गुड़, शहद, और खजूर जैसे विकल्पों की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही सही है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026