नसीरुद्दीन शाह का 76वां बर्थडे

नसीरुद्दीन शाह का 76वां बर्थडे आज 'हैप्पी बर्थडे बाबा', बचपन की फोटो शेयर कर बेटे विवान ने किया विश

भारतीय अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने अपना 76वां जन्मदिन मनाया। बेटे विवान ने इंस्टाग्राम पर बचपन की फोटो शेयर करके विश किया।

नसीरुद्दीन शाह का 76वां बर्थडे आज 'हैप्पी बर्थडे बाबा', बचपन की फोटो शेयर कर बेटे विवान ने किया विश

नसीरुद्दीन शाह का 76वां बर्थडे आज 'हैप्पी बर्थडे बाबा', बचपन की फोटो शेयर कर बेटे विवान ने किया विश

अपनी दमदार अदाकारी और बेहतरीन फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं. भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह आज 20 जुलाई को अपना 76वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें परिवार, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने शुभकामनाएं दीं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके बेटे और एक्टर विवान शाह की पोस्ट ने खींचा.

विवान ने पापा नसीरुद्दीन शाह को यूं किया विश

विवान शाह ने  अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बचपन की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो अपने पिता नसीरुद्दीन शाह के साथ नजर आ रहे हैं. तस्वीर में नसीरुद्दीन शाह सोफे पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि छोटे से विवान उनके पास खड़े हैं. ये तस्वीर पिता और बेटे के बीच के खूबसूरत रिश्ते की झलक दिखाती है. इस तस्वीर के साथ विवान शाह ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे बाबा.'

विवान की इस पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. मशहूर फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे नसीर भाई.' वहीं एक्टर सिकंदर खेर ने भी नसीरुद्दीन शाह को बर्थडे की शुभकामनाएं दीं.

क्या करते हैं विवान शाह?

बता दें कि विवान शाह, दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह और मशहूर एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह के छोटे बेटे हैं. फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद विवान ने अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की है.

उन्होंने '7 खून माफ', 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'बॉम्बे वेलवेट' जैसी फिल्मों में काम किया है. हाल ही में वह फिल्म 'इक्कीस' में कैप्टन विजेंद्र मल्होत्रा के किरदार में नजर आए, जहां उनके अभिनय की भी सराहना की गई.

नसीरुद्दीन शाह का वर्क फ्रंट

वहीं, अगर नसीरुद्दीन शाह की बात करें तो उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली और सम्मानित एक्टरओं में गिना जाता है. समानांतर सिनेमा, फिल्मों और थिएटर- तीनों क्षेत्रों में उन्होंने अपनी शानदार अभिनय का लोहा मनवाया है.

संबंधित सामग्री

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो के 82वें जन्मदिन पर, जानिए उनकी और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी के कुछ अनसुने किस्से और उनके जीवन की यात्रा।

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

आरती सिंह ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच विवाद पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि वह अपने से बड़ों के निजी मामलों में दखल नहीं देंगी।

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों अस्पताल में भर्ती, डेंगू से संक्रमित होने के बाद चल रहा इलाज

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों अस्पताल में भर्ती, डेंगू से संक्रमित होने के बाद चल रहा इलाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस और CINTAA की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों डेंगू की चपेट में आने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत में अब सुधार हो रहा है।

53 साल के अर्जुन रामपाल ने रचाई दूसरी शादी, 14 साल छोटी गैब्रिएला से कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

53 साल के अर्जुन रामपाल ने रचाई दूसरी शादी, 14 साल छोटी गैब्रिएला से कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से गोवा में शादी रजिस्टर कराई। दोनों के दो बेटे भी हैं।

रवि किशन ने फिर किया वायरल डांस स्टेप, साथ में थिरके ये युवा सितारे

रवि किशन ने फिर किया वायरल डांस स्टेप, साथ में थिरके ये युवा सितारे

रवि किशन, विशाल जेठवा, और मिहिर आहूजा ने यूपी क्रिएटर्स समिट और अवॉर्ड्स में अपना वायरल डांस स्टेप किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026