Parag Tyagi on Shefali's Death

शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर पति पराग ने किया बड़ा खुलासा!

Parag Tyagi dismisses rumors about Shefali Jariwala taking anti-aging injections and attributes her 2025 death to natural causes.

By : हेमा गुप्ता
शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर पति पराग ने किया बड़ा खुलासा!

शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर पति पराग ने किया बड़ा खुलासा!

Parag Tyagi on Shefali Death: मशहूर म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस  शेफाली जरीवाला का मुंबई में 27 जून 2025 को अचानक निधन हो गया। इसके बाद कई रिपोर्ट में उनके निधन की वजह हार्टअटैक बताई गई। तो कुछ लोगों ने दावा किया कि- वो एंटी एजिंग इंजेक्शन लेती थी, जिसकी वजह से उनका निधन हुआ, लेकिन निधन के इतने महिनों बाद उनके पति पराग त्यागी ने शेफाली के निधन को लेकर एक बयान सामने आया है। 

पराग त्यागी का पत्नी के निधन पर बयान

एक इंटरव्यू के दौरान पराग त्यागी ने बताया कि-  ‘हम लोग बिल्कुल नॉर्मल खाना खाते थे। नूडल्स से लेकर आइसक्रीम तक सब कुछ खाते थे। शेफाली भी हफ्ते में एक-दो बार आइसक्रीम खाती थीं। घर में दाल, सब्जी, रोटी और कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें सब बनती थीं। बस प्रोटीन थोड़ा ज्यादा रहता था।’

उन्होंने आगे कहा कि- 

‘वो अपनी पूरी लाइफ में इस पॉइंट पर सबसे ज्यादा फिट थीं।’ उन्होंने इंजेक्शन संबंधी दावों पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता कौन हमारे घर में आकर देख के गया है या किसने ये सब बता दिया।’

शेफाली नहीं लेती थी इंजेक्शन

पराग ने शेफाली के इंजेक्शन लेने वाली अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि-  ‘उनको ( शेफाली) और गोरे होने की क्या जरूरत थी? वो नेचुरल ब्यूटी थीं।’ वहीं, यंग दिखने वाले इंजेक्शन की बात पर उन्होंने कहा, ‘अगर यंग होने के इंजेक्शन आते हैं तो मुझे भी बता दो। आप भी ले लेना, अपने पैरेंट्स को भी लगवा देना। अगर ऐसा कोई इंजेक्शन होता जो इंसान को हमेशा जवान रखता, तो शायद रतन टाटा जी आज जिंदा होते।’

इजेंक्शन अफवाहों पर भड़के पराग

पराग ने इन दावों पर भड़कते हुए कहा कि- 'दोस्तों प्लीज दिखावे पर मत जाओ, अपनी अकल लगाओ। आज व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी और सोशल मीडिया पर लोग कुछ भी पढ़ लेते हैं, लेकिन उसके बारे में रिसर्च नहीं करते। नेगेटिव चीजें लोगों को बहुत जल्दी बिकती हैं।'

19 की उम्र में शेफाली ने हासिल कर ली थी पॉपुलैरिटी

19 साल की उम्र में मिली शोहरत, 2000s की पॉप आइकन बनीं साल 2002 में आए सुपरहिट रीमिक्स गाने ‘कांटा लगा’ ने शेफाली को रातों-रात स्टार बना दिया। बोल्ड लुक, मॉडर्न डांस मूव्स और एटिट्यूड ने उन्हें इंडिया का पहला म्यूजिक वीडियो सेंसेशन बना दिया।इसके बाद उन्होंने 'मुझसे शादी करोगी' में एक छोटा लेकिन यादगार रोल निभाया। कन्नड़ फिल्म हुडुगारू, रियलिटी शो नच बलिए, और कई म्यूजिक वीडियोज़ में भी वह नज़र आईं।

संबंधित सामग्री

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख का ऐलान

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख का ऐलान

उत्तराखंड के चमोली में टनल हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।

पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 सिख विरोधी दंगों के मामलों में काट रहे थे उम्रकैद

पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 सिख विरोधी दंगों के मामलों में काट रहे थे उम्रकैद

पूर्व कांग्रेस सांसद और 1984 के सिख विरोधी दंगों में दोषी पाए गए सज्जन कुमार का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

MP में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, इंदौर के अस्पताल में 60 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

MP में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, इंदौर के अस्पताल में 60 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में H1N1 संक्रमण से एक 60 वर्षीय महिला की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाते हुए जरूरी सावधानियां बरतने का निर्देश दिया है।

तालाब में मिले युवक-युवती के शव, 14 अगस्त से थे लापता; हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

तालाब में मिले युवक-युवती के शव, 14 अगस्त से थे लापता; हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस हत्या या आत्महत्या की संभावनाओं की जांच कर रही है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026