पवन कल्याण ने बीमार फैन से मुलाकात की

नन्हें बीमार फैन से मिलने पहुंचे पवन कल्याण, बच्चे की हालत देख हुए भावुक

आंध्रप्रदेश के डिप्टी सीएम और अभिनेता पवन कल्याण ने हनुमाकोंडा में अपने गंभीर बीमारी से जूझ रहे फैन निरंजन से मुलाकात की और उसके परिवार को आर्थिक मदद दी।

By : हेमा गुप्ता
नन्हें बीमार फैन से मिलने पहुंचे पवन कल्याण, बच्चे की हालत देख हुए भावुक

नन्हें बीमार फैन से मिलने पहुंचे पवन कल्याण, बच्चे की हालत देख हुए भावुक

Pawan Kalyan Met Fan: आंध्रप्रदेश के डिप्टी सीएम और फेमस साउथ एक्टर पवन कल्यान की तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

दरअसल, एक्टर पवन कल्याण गंभीर बीमारी से जूझ रहे नन्हें फैन से मिलने पहुंचे थे। एक्टर फैन से मिलने से पहले उसकी सलामती के लिए थाल लेकर मंदिर पहुंचे। फिर थाल लेकर बच्चे के घर पहुंचे। 

पवन कल्याण हुए भावुक

जब एक्टर घर पहुंचे। तो बच्चा बिस्तर में लेटा हुआ था। उस बीमार बच्चे को देखकर डिप्टी सीएम पवन कल्याण इमोशनल हो गए। उसे गले लगाया। उसके परिवार को आर्थिक मदद दी।

पवन कल्याण ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि- 'कुछ दिन पहले, मैंने वारंगल ज़िले के हनुमाकोंडा के रहने वाले निरंजन नाम के एक युवक का वीडियो देखा, जो एक दुर्लभ बीमारी से जूझते हुए मुझसे मिलने की इच्छा ज़ाहिर कर रहा था। मुझे लगा कि निरंजन की यह इच्छा पूरी होनी चाहिए।'

उन्होंने आगे लिखा कि-

'आज मैंने हनुमाकोंडा में उनके घर जाकर उनसे मुलाकात की। उनकी असाधारण हिम्मत, आत्मविश्वास और एक दुर्लभ बीमारी के ख़िलाफ लड़ाई में मुश्किल हालात का सामना करने का उनका अंदाज वाकई प्रेरणादायक है। गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बीच निरंजन जिस मानसिक मजबूती का परिचय देते हैं, वह तारीफ के काबिल है।'

फैन  के लिए एक्टर ने की प्रार्थना

'निरंजन के पूरी तरह ठीक होने की कामना करते हुए, मैंने कलियुग के प्रत्यक्ष देवता श्री वेंकटेश्वर स्वामी से प्रार्थना की। मुझे उम्मीद है कि भद्रकाली अम्मावारी का आशीर्वाद हमेशा उन पर बना रहेगा। ईश्वर की कृपा से, निरंजन जल्द ही स्वस्थ हो जाएं।'

'साथ ही, आज वारंगल और हनुमकोंडा की मेरी यात्रा के दौरान पूरी मदद और सहयोग के लिए मैं तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी, तेलंगाना राज्य सरकार और तेलंगाना पुलिस विभाग के हर व्यक्ति का—चाहे वे वरिष्ठ अधिकारी हों या कॉन्स्टेबल—नाम लेकर दिल से धन्यवाद करता हूं।'

उन्होंने आगे लिखा कि- 

'तेलंगाना के लोगों ने मेरे प्रति जो प्यार, स्नेह और गर्व दिखाया है, उसके लिए मैं उन्हें विशेष धन्यवाद देता हूं। तेलंगाना के लोगों का आशीर्वाद और प्यार मुझे हमेशा प्रेरित करेगा। आपके इस स्नेह को मैं जीवन भर अपने दिल में संजोकर रखूंगा।

प्रिय निरंजन... आपका साहस आपकी मुश्किलों से कहीं ज़्यादा बड़ा है। मुझे उम्मीद है कि मैं आपसे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ, चेहरे पर प्यारी मुस्कान और और भी ज़्यादा जोश के साथ मिलूंगा।'

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

डाक बंगले में महिलाओं को भेजकर फंसाने की साजिश? BJP विधायक प्रीतम लोधी का सनसनीखेज आरोप

डाक बंगले में महिलाओं को भेजकर फंसाने की साजिश? BJP विधायक प्रीतम लोधी का सनसनीखेज आरोप

मध्यप्रदेश के विधायक प्रीतम लोधी ने महिलाओं को फंसाने की साजिश का आरोप लगाया, जिससे उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

रवि किशन ने फिर किया वायरल डांस स्टेप, साथ में थिरके ये युवा सितारे

रवि किशन ने फिर किया वायरल डांस स्टेप, साथ में थिरके ये युवा सितारे

रवि किशन, विशाल जेठवा, और मिहिर आहूजा ने यूपी क्रिएटर्स समिट और अवॉर्ड्स में अपना वायरल डांस स्टेप किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

श्वेता तिवारी ने ऑनलाइन मंगाया एनर्जी ड्रिंक, डिलीवरी के साथ घर पहुंचा कॉकरोच

श्वेता तिवारी ने ऑनलाइन मंगाया एनर्जी ड्रिंक, डिलीवरी के साथ घर पहुंचा कॉकरोच

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने ऑनलाइन एनर्जी ड्रिंक ऑर्डर करने पर डिलीवरी में कॉकरोच पाया, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर खाद्य सुरक्षा के प्रति चिंता जताई।

डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर आएशा खान ने मचाई हलचल, करण औजला से जुड़ा नाम

डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर आएशा खान ने मचाई हलचल, करण औजला से जुड़ा नाम

आएशा खान ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वे डायमंड रिंग दिखा रही हैं। कुछ प्रशंसकों का मानना है कि यह प्रमोशनल स्टंट हो सकता है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026