सोशल मीडिया पर हंगामा

समय रैना का ‘India’s Got Latent’ फिर चर्चा में, तंजानियाई छात्र के खुलासे से मचा बवाल

समय रैना के शो 'India’s Got Latent' में तंजानियाई छात्र के खुलासे ने सोशल मीडिया पर विवाद उत्पन्न किया, जिसमें भारतीय टैक्सपेयर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

By : सोनिया रायकवार
समय रैना का ‘India’s Got Latent’ फिर चर्चा में, तंजानियाई छात्र के खुलासे से मचा बवाल

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो ‘India’s Got Latent’ Show एक बार फिर चर्चा में है। हालांकि इस बार किसी भद्दे या फूहड़ जोक की वजह से नहीं। India’s Got Latent के इस बार चर्चा का कारण एक विदेशी छात्र का खुलासा है। शो में तंजानियाई छात्र (Tanzanian student) ने ऐसा खुलासा कर दिया कि भारतीय भड़के उठे। खासकर भारतीय टैक्सपेयर्स तंजानिया (Tanzania) के छात्र के खुलासे से काफी भड़के हुए हैं। 

पूरा विवाद ऐसे हुआ शुरू

नेहा पटेल नाम की एक X (पहले ट्विटर) यूजर ने समय रैना के शो का एक वीडियो क्लिप शेयर किया। शो में आए तंजानिया के एक छात्र ने बताया कि भारत में पढ़ाई के दौरान उसे भारत सरकार से छात्रवृत्ति (Scholarship) और हर महीने स्टाइपेंड मिलता है। जब उससे पूछा गया कि वह पैसे कैसे कमाता है, तो उसने कथित तौर पर कहा कि सरकार से मिलने वाले इसी वजीफे में से कुछ हिस्सा बचाकर वह तंजानिया में अपनी मां को भेज देता है। फिर क्या था, इसी बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया।

पोस्ट के बाद भारतीय करदाताओं गुस्सा 

नेहा पटेल और उनके समर्थन में आए लोगों ने सीधे तौर पर सवाल उठाया कि एक तरफ भारत के लाखों छात्र IIT, AIIMS और दिल्ली यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की एक-एक सीट और किताबों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो फिर भारतीय टैक्सपेयर्स का पैसा विदेशी छात्रों को क्यों दिया जा रहा है?

नेहा ने अपनी पोस्ट में साफ-साफ लिखा

मैं इनकम टैक्स इसलिए नहीं दे रही, ताकि मेरी मेहनत की कमाई तंजानिया भेज दी जाए. ये कोई शिक्षा कूटनीति नहीं है। ये हर टैक्स देने वाले भारतीय का अपमान है। उन्होंने इसे एक ऐसे परिवार से जोड़ा, जो अपने बच्चों को दो वक्त का खाना भी ठीक से नहीं दे पाता, लेकिन अच्छा बनने के लिए पड़ोसियों के बच्चों पर पैसे लुटाता है।
 
संबंधित सामग्री

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े आपराधिक मामले और FIR को रद्द कर दिया।

कॉमेडियन समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹10 लाख, CM हिमंत ने कहा- मुश्किल वक्त में मदद के लिए शुक्रिया

कॉमेडियन समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹10 लाख, CM हिमंत ने कहा- मुश्किल वक्त में मदद के लिए शुक्रिया

असम में भीषण बाढ़ के बीच, कॉमेडियन समय रैना ने राहत कार्यों के लिए 10 लाख रुपये का योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया।

छात्रों का हक दिलाइए': छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग लेकर PM मोदी को हेमंत सोरेन का पत्र, केंद्रांश बढ़ाने की अपील

छात्रों का हक दिलाइए': छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग लेकर PM मोदी को हेमंत सोरेन का पत्र, केंद्रांश बढ़ाने की अपील

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर छात्रवृत्ति योजनाओं में वित्तीय बढ़ोतरी की मांग की है।

'मेडल लाओ, नौकरी पाओ...' CM सम्राट ने तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार को DSP नियुक्त किया

'मेडल लाओ, नौकरी पाओ...' CM सम्राट ने तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार को DSP नियुक्त किया

बिहार सरकार ने खिलाड़ियों को बिना परीक्षा के DSP के पद पर नियुक्त किया। 19 खिलाड़ियों को नौकरी और 637 को खेल छात्रवृत्ति मिली।

उत्तरप्रदेश में 2026-27 के लिए स्कॉलरशिप की समय सारिणी जारी, 11 अगस्त से ऑनलाइन भरे जाएंगे फॉर्म

उत्तरप्रदेश में 2026-27 के लिए स्कॉलरशिप की समय सारिणी जारी, 11 अगस्त से ऑनलाइन भरे जाएंगे फॉर्म

उत्तरप्रदेश के समाज कल्याण विभाग ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए स्कॉलरशिप की समय सारिणी जारी की, ऑनलाइन आवेदन 11 अगस्त से शुरू।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026