महेश बाबू के जन्मदिन (8 अगस्त) से ठीक पहले फिल्म का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे वाराणसी घाट पर शूट हुए एक बड़े एक्शन सीन का हिस्सा बताया जा रहा है। फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद से ही ‘वाराणसी’ बार-बार लीक का शिकार होती रही है। पहले सेट की तस्वीरें, अनाउंसमेंट वीडियो के कुछ हिस्से और पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक भी ऑनलाइन सामने आ चुका है। अब यह नया वीडियो सामने आने के बाद फैंस के बीच और भी एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
Blood bath 🔥🔥
— RAM DHFM (@RKiran1432) August 6, 2026
Blood + water + Beard 🦁 global mothamm ni denguthunamm jai babuu😭😭😭🔥🔥 aa look nti babuuu death confirm❤️🔥💯#Varanasi #maheshbabu pic.twitter.com/m562NqhU6R
वायरल हो रहे इस वीडियो में महेश बाबू खून से लथपथ नजर आ रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म के किसी बड़े एक्शन सीन का हिस्सा हो सकता है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस वीडियो की सच्चाई पर कोई बयान नहीं दिया है।
80 प्रतिशत शूटिंग हो चुकी है पूरी
बता दें कि एसएस राजामौली ने इस फिल्म को लेकर कई सारी दिलचस्प जानकारियां शेयर की हैं. लगभग 1200 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस मेगा प्रोजेक्ट की अब तक 80 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है. राजामौली ने अपनी इस ड्रीम प्रोजेक्ट की मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए ये स्पष्ट किया है. उनका कहना है कि सबसे चुनौतीपूर्ण और विशाल पैमाने वाले जितने भी एक्शन सीन्स थे, उन्हें सफलतापूर्वक शूट कर लिया गया है. अब सिर्फ ड्रामेटिक सीन्स और पैचवर्क की शूटिंग बची है. जिसे इस साल सितंबर-अक्टूबर पूरा कर लिया जाएगा. फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) का काम भी फिलहाल जारी है. इस फिल्म में हॉलीवुड स्तर का CGI और VFX इस्तेमाल किया जा रहा है.
अंटार्कटिका से प्राचीन रोम तक

फिल्म का प्लॉट बेहद अनोखा और बड़े कैनवास पर तैयार किया गया है. कहानी की नींव भले ही भारत की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी से जुड़ती हो, लेकिन यह एक टाइम-ट्रेवल एडवेंचर पर आधारित है. फिल्म में मुख्य किरदार समय के चक्र को लांघते हुए अंटार्कटिका की बर्फीली वादियों, अफ्रीका के घने जंगलों और इतिहास के पन्नों में दर्ज प्राचीन रोम साम्राज्य तक का सफर तय करता दिखेगा. अंटार्कटिका के माइनस तापमान वाले इलाकों में शूट होने वाली यह पहली बड़ी भारतीय फिल्म बन गई है.
महेश बाबू का दिव्य रूप
कथानक में पौराणिक संदर्भों को बेहद आधुनिक अंदाज में पिरोया गया है. इस कहानी का केंद्र बिंदु एक शक्तिशाली ब्रह्मांडीय अवशेष (Cosmic Artifact) की खोज है. मेकर्स के अनुसार, फिल्म का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा रामायण की घटनाओं से प्रेरित है. इस खास सीक्वेंस के दौरान महेश बाबू (Mahesh Babu) एक बेहद प्रभावशाली और अलौकिक अवतार में नजर आएंगे, जिसे लेकर खुद निर्देशक का कहना है कि यह सीन दर्शकों को सिनेमाघरों में स्तब्ध कर देगा.
IMAX 1.43:1 फॉर्मेट में शूट पहली फिल्म

बता दें कि फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) IMAX 1.43:1 फॉर्मेट में शूट होने वाली पहली गैर-अंग्रेजी भाषा की फिल्म भी बनने जा रही है. निर्माताओं ने वैश्विक स्तर पर इस फिल्म की भव्य रिलीज की तैयारी कर ली है. इस फिल्म को अगले साल 7 अप्रैल 2027 को रिलीज किया जाएगा. फिल्म में IMAX 3D, 4DX और स्टैंडर्ड 2D जैसे फॉर्मेट मौजूद हैं. इस फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ के साथ-साथ कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में एक साथ वर्ल्डवाइड रिलीज किया जाएगा.