Welcome To The Jungle Release: अक्षय, परेश रावल, सुनील शेट्टी, राजपाल यादव जैसे फेमस एक्टर्स की मोस्टअवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्सऑफिस में रिलीज हो चुकी है। जिस फिल्म में सुनील शेट्टी , अक्षय कुमार, राजपाल यादव, परेश रावल जैसे कॉमेडी स्टार्स हो उस फिल्म से तो एंटरटेंनमेंट की उम्मीद की जा सकती है। फिल्म एंटरटेनमेंट और कॉमेडी से भरी हुई है, जिसमें लॉजिग ढूंढना बेवकूफी होगी। तो आइए जानते हैं कैसी है फिल्म?
कैसी है फिल्म की कहानी?
जाकिर हुसैन — एक बेहद अमीर कारोबारी, जिसके सिर पर आयकर विभाग की तलवार लटक रही है। घबराए हुए जाकिर को एक "मास्टर प्लान" सूझता है, कि दो हजार करोड़ रुपये ऐसी फिल्म में झोंक दो जो इतनी खराब बने कि पूरा पैसा डूब जाए और हिसाब-किताब भी साफ हो जाए। अब असली कॉमेडी शुरू होती है।जाकिर की बेटी (जैकलिन फर्नांडिस) खुद फिल्म की निर्माता और हीरोइन बन जाती है। उसका तर्क बहुत साफ है - "अगर मैं हीरोइन बन गई तो फिल्म फ्लॉप होना तय है।" फिर टीम तैयार होती है। फिल्म को दो फ्लॉप डायरेक्टर (परेश रावल और राजपाल यादव) डारेक्ट करते हैं। एक सुपरस्टार (अक्षय कुमार) जिसका करियर अब ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहा है। उसकी पुरानी प्रेमिका (दिशा पटनी), दो डॉन (अरशद वारसी और सुनील शेट्टी) और बाकी पूरा चलता-फिरता पागलखाना।
इनकम टैक्स की रेड, बदला प्लान
फिल्म रियल लगे इसलिए सभी को ट्रेनिंग देने के लिए एक महिला यानी लारा दत्ता को बुलाया जाता है, जिसके चेहरे पर मुस्कान आना असंभव है। लेकिन जैसे ही शूटिंग जोरों पर चल रही होती है, अचानक इनकम टैक्स की रेड पड़ जाती है। सारे दो हजार करोड़ जब्त हो जाते हैं और जाकिर हुसैन कंगाल हो जाता है। अब उसके सामने सिर्फ एक ही रास्ता बचता है — फिल्म को किसी भी हाल में हिट होना ही चाहिए।
आ गई नई मुसीबत
मामला और उलझता है जब पूरी टीम शूटिंग के लिए घने जंगल में पहुंचती है। वहां जैकी श्रॉफ अपनी आतंकी टीम के साथ पहले से कब्जा जमाए बैठा है। आतंकियों को फिल्म यूनिट असली भारतीय सेना लगती है और वे उन पर हमला बोल देते हैं।अब जो लोग कैमरे के सामने एक्टिंग करने आए थे, उन्हें असली गोलियों के बीच जान बचानी पड़ती है। जैकी श्रॉफ की दहशत भरी एंट्री के बाद कहानी पूरी तरह पलट जाती है।
अब सवाल ये है क्या ये पागल फिल्म यूनिट असली आतंकियों से बच पाएगी? क्या फिल्म पूरी हो पाएगी? और सबसे बड़ा सवाल — क्या ये फिल्म हिट होगी?जवाब जानने के लिए मूवी देखनी पड़ेगी!
फिल्म की दमदार स्टारकॉस्ट
अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म, जिसमें बड़े- बडे़ स्टार्स से लेकर छोटे कलाकार भी नजर आते हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रवीना टंडन, परेश रावल, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता, उर्वशी रौतेला और जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा जैसे कॉमेडी स्टार नजर आते हैं।
इनके अलावा फरीदा जलाल, किरण कुमार, पुनीत इस्सर और कई अन्य कलाकार सपोर्टिंग रोल निभाते नजर आएंगे, जबकि दलेर मेहंदी और मीका सिंह ने फिल्म में स्पेशल कैमियो किया है। फिल्म में अक्षय कुमार ने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह संग एक भोजपुरी डांस नंबर भी किया।
आइए जाने फिल्म रिव्यू
फिल्म का मिला जुला रिव्यू सामने आ रहा है। किसी ने अच्छा कहा तो किसी ने बहुत बेकार बताया।
एक यूजर ने फिल्म का रिव्यू देते हुए उसे महज 1/2 स्टार देते हुए फिल्म को बहुत बेकार बताया और कैप्शन में लिखा कि- '#WelcomeToTheJungle में ब्लॉकबस्टर बनने के लिए सब कुछ था, लेकिन इसे ठीक से बनाया नहीं गया। कमज़ोर कहानी, बेदम कॉमेडी और बहुत सारे कलाकारों की वजह से यह फ़िल्म निराश करती है।'
⭐️½/5#WelcomeToTheJungle had all the ingredients for a blockbuster, but the execution falls flat. Weak writing, inconsistent comedy and an overcrowded cast make this a disappointing watch
— desi pataka (@desipataka3) June 25, 2026
Full review is now live on YouTube! 🎬#welcometothejungle #akshaykumar #welcometojungle pic.twitter.com/SUl6tHm4sC
दूसरे यूजर का रिव्यू
दूसरे यूजर ने रिव्यू देते हुए कहा कि- 'फिल्म के शुरुआती 30-40 मिनट के बाद तो मुझे बिल्कुल भी ऐसी उम्मीद नहीं थी...आखिरकार, हमें थिएटर में एक साफ-सुथरी हिंदी फैमिली एंटरटेनर फिल्म मिल ही गई!!!'
My Out of the Theatre reaction of #WelcomeToTheJungleReview https://t.co/dfy3cRXZY8
— Niraj Singhvi (@RealSinghvi) June 26, 2026
I was not expecting this atleast after the first 30-40 mins into the movie…
Finally we have a Clean Hindi Family Entertainer at the Theatres !!!@akshaykumar 👏🏻👏🏻👏🏻