बिना ब्रेड का हाई-प्रोटीन सैंडविच

ब्रेड के बिना भी बनेगा परफेक्ट सैंडविच, स्वाद में नहीं आएगी कमी

बिना ब्रेड का हाई-प्रोटीन सैंडविच नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो स्वादिष्ट और पौष्टिक होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर है।

By : सोनिया रायकवार
ब्रेड के बिना भी बनेगा परफेक्ट सैंडविच, स्वाद में नहीं आएगी कमी

नाश्ते में कुछ ऐसा खाने का मन हो जो स्वादिष्ट होने के साथ पेट भरने वाला और प्रोटीन से भरपूर भी हो, तो बिना ब्रेड वाला हाई-प्रोटीन सैंडविच एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए किसी ब्रेड या बन की जरूरत नहीं पड़ती। पनीर और सब्जियों जैसी पौष्टिक चीजों से तैयार यह सैंडविच बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बेहद चीजी व स्वादिष्ट बनता है। आजकल वजन कम करने और फिटनेस पर ध्यान देने वाले लोग नाश्ते में ऐसे विकल्प तलाशते हैं, जो स्वाद से समझौता किए बिना ज्यादा पौष्टिक हों। यह ब्रेडलेस सैंडविच इसी जरूरत को पूरा कर सकता है। इसमें प्रोटीन के साथ सब्जियों से जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। वहीं, ब्रेड का इस्तेमाल न होने के कारण इसे अपनी डाइट के हिसाब से आसानी से शामिल किया जा सकता है। बच्चों के लिए भी यह एक दिलचस्प नाश्ता हो सकता है,तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

बिना ब्रेड के सैंडविच की सामग्री

पनीर – 100 ग्राम
बेसन 3–4 बड़े चम्मच
चीज़ – 1–2 स्लाइस या कद्दूकस किया हुआ
शिमला मिर्च – बारीक कटी हुई
प्याज – बारीक कटा हुआ
टमाटर – बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च – स्वादानुसार
नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च/मिक्स हर्ब्स – स्वादानुसार
थोड़ा-सा तेल या घी

अब जानते हैं विधि

पनीर को अच्छी तरह मैश कर लें और उसमें प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, नमक, काली मिर्च और हर्ब्स मिला लें।
अब सैंडविच मेजर में बेसन का गाढ़ा घोल डालें और ऊपर पनीर की फिलिंग और चीज रखें। इसे दूसरी तरफ से ढकते हुए सेंकें, ताकि बाहर से अच्छी तरह क्रिस्पी हो जाए।
दोनों तरफ सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें। गरमागरम सर्व करें। चीज कम रखकर और तेल बहुत कम इस्तेमाल करके इसे हल्का रखा जा सकता है। बच्चों के लिए ऊपर से थोड़ा ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स डालें—स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

संबंधित सामग्री

बर्थडे पर ठेले वाले ने 1000 लोगों को मुफ्त में खिलाया वड़ा-पाव 

बर्थडे पर ठेले वाले ने 1000 लोगों को मुफ्त में खिलाया वड़ा-पाव 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अतुल धीवर ने अपने जन्मदिन पर 1000 से ज्यादा छात्रों और स्थानीय लोगों को मुफ्त में वड़ा पाव और आलू गुंडा खिलाया।

नाश्ते में बेसन नहीं अब 1 कप सूजी से बनाएं स्पंजी लौकी ढोकला 

नाश्ते में बेसन नहीं अब 1 कप सूजी से बनाएं स्पंजी लौकी ढोकला 

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी फिटनेस के लिए लौकी ढोकला खाती हैं, जो कि पौष्टिक और पाचन में मददगार होता है.

सावन व्रत में रोज बनाएं नई फलाहारी डिश,देखें 10 आसान रेसिपी 

सावन व्रत में रोज बनाएं नई फलाहारी डिश,देखें 10 आसान रेसिपी 

सावन महीने के व्रत के दौरान विविध और पौष्टिक भोजन विकल्पों की तलाश है? यहां 10 फलाहारी व्यंजन दिए गए हैं जो स्वाद और स्वास्थ्य दोनों प्रदान करते हैं।

प्रोटीन से भरपूर मूंग स्प्राउट्स, हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी

प्रोटीन से भरपूर मूंग स्प्राउट्स, हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी

मूंग स्प्राउट्स विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो नाश्ते के लिए एक हेल्दी विकल्प हैं। यह पाचन को बेहतर बनाते हैं और ऊर्जा प्रदान करते हैं।

नाश्ते में बनाएं ‘4 इन 1’ पराठा, एक ही बाइट में मिलेगा 4 स्वाद का मजा; बच्चे-बड़े सभी होंगे फैन

नाश्ते में बनाएं ‘4 इन 1’ पराठा, एक ही बाइट में मिलेगा 4 स्वाद का मजा; बच्चे-बड़े सभी होंगे फैन

नए '4 इन 1 पराठे' में आलू, पनीर, प्याज और मसालों के उत्कृष्ट मिश्रण से भरपूर, यह पराठा नाश्ते के लिए नई विविधता प्रदान करता है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026