डायबिटीज और डाइट मिथक

क्या डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी खाना सही? छोटी चीजें, लेकिन असर बड़ा

डायबिटीज में अचार, पापड़, और चटनी का सेवन कितना सुरक्षित है? जानिए विशेषज्ञों की राय और सामग्री, मात्रा की जानकारी।

By : सोनिया रायकवार
क्या डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी खाना सही? छोटी चीजें, लेकिन असर बड़ा

हमेशा डायबिटीज या ब्लड शुगर को नियंत्रित करने की बात आती है तो सबसे पहले चावल, रोटी, ब्रेड, मिठाई और मीठे पेय पदार्थों पर ध्यान दिया जाता है। लेकिन रोजमर्रा के भोजन के साथ थोड़ी-सी मात्रा में खाए जाने वाले अचार, पापड़ और चटनी भी डाइट का हिस्सा हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ये चीजें डायबिटीज में पूरी तरह से नुकसानदायक हैं? विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी एक खाद्य पदार्थ को सिर्फ उसके नाम से अच्छा या खराब कहना सही नहीं है। उसकी सामग्री, मात्रा और खाने के तरीके पर भी ध्यान देना जरूरी है। आइए इसके नारे में जानते हैं विस्तार से।

अचार में अतिरिक्त चीनी और नमक

अचार की अलग-अलग रेसिपी में सामग्री काफी बदल सकती है। कुछ तैयार अचारों में स्वाद बढ़ाने के लिए चीनी या मीठे पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं तेल और नमक की मात्रा भी अधिक हो सकती है। डायबिटीज वाले व्यक्ति के लिए ऐसे अचार का नियमित और अधिक सेवन बेहतर विकल्प नहीं माना जाता। घर पर अचार बनाते समय चीनी कम या बिना चीनी वाली रेसिपी और सीमित मात्रा में तेल-नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। अचार को मुख्य भोजन नहीं, बल्कि स्वाद बढ़ाने वाली छोटी मात्रा के रूप में लेना बेहतर है।

पापड़ में कार्बोहाइड्रेट के साथ पकाने का तरीका भी अहम

पापड़ अक्सर दाल या अन्य सामग्री से बनाए जाते हैं, लेकिन उनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा प्रकार के अनुसार अलग हो सकती है। इसके अलावा बाजार में मिलने वाले पापड़ में नमक और अन्य सामग्री भी अधिक हो सकती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पापड़ को कैसे पकाया जा रहा है। तला हुआ पापड़ अतिरिक्त तेल और कैलोरी बढ़ा सकता है। इसलिए डायबिटीज में पापड़ खाना हो तो सीमित मात्रा में और बिना तले हुए विकल्प को प्राथमिकता देना बेहतर हो सकता है।

हर चटनी एक जैसी नहीं होती

चटनी को लेकर भी यही नियम लागू होता है। ताजा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, नींबू और मसालों से बनी चटनी आमतौर पर कम मात्रा में भोजन का हिस्सा बन सकती है। लेकिन कुछ चटनियों में गुड़, चीनी, मीठी सॉस या अधिक मात्रा में मीठे फल शामिल हो सकते हैं। ऐसी चटनी ब्लड शुगर पर ज्यादा असर डाल सकती है। इसलिए चटनी चुनते समय उसकी सामग्री देखना जरूरी है।

मात्रा सबसे महत्वपूर्ण

डायबिटीज में किसी चीज को पूरी तरह बंद करने के बजाय उसकी मात्रा और पूरी मील के संतुलन पर ध्यान देना कई लोगों के लिए अधिक व्यावहारिक तरीका हो सकता है। अचार, पापड़ और चटनी को भोजन की छोटी संगत मानें, मुख्य हिस्सा नहीं। पैकेज्ड उत्पाद खरीदते समय लेबल पर Added Sugar, Total Carbohydrate और Sodium की जानकारी देखना उपयोगी है।

आखिरकार, डायबिटीज मैनेजमेंट सिर्फ एक खाद्य पदार्थ से तय नहीं होता। पूरे दिन की डाइट, भोजन की मात्रा, शारीरिक गतिविधि और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं का पालन महत्वपूर्ण है। इसलिए अचार, पापड़ या चटनी को लेकर डरने के बजाय सामग्री, मात्रा और नियमितता—इन तीन बातों पर ध्यान देना ज्यादा समझदारी भरा विकल्प है।

संबंधित सामग्री

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

श्वेता तिवारी ने ऑनलाइन मंगाया एनर्जी ड्रिंक, डिलीवरी के साथ घर पहुंचा कॉकरोच

श्वेता तिवारी ने ऑनलाइन मंगाया एनर्जी ड्रिंक, डिलीवरी के साथ घर पहुंचा कॉकरोच

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने ऑनलाइन एनर्जी ड्रिंक ऑर्डर करने पर डिलीवरी में कॉकरोच पाया, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर खाद्य सुरक्षा के प्रति चिंता जताई।

शादी में हलवाई बुलाने से पहले जान लें नया नियम, नहीं तो हो सकती है कानूनी कार्रवाई

शादी में हलवाई बुलाने से पहले जान लें नया नियम, नहीं तो हो सकती है कानूनी कार्रवाई

डीडवाना-कुचामन जिले में खाद्य सुरक्षा गाइडलाइन लागू करते हुए बड़े आयोजनों में खाना परोसने वालों के लिए FSSAI लाइसेंस अनिवार्य किया गया है।

नींबू वाली ब्लैक कॉफी का ट्रेंड, सेहत के लिए कितनी फायदेमंद?

नींबू वाली ब्लैक कॉफी का ट्रेंड, सेहत के लिए कितनी फायदेमंद?

ब्लैक कॉफी और नींबू का कॉम्बो वजन घटाने के लिए लोकप्रिय है, पर विशेषज्ञ आवश्यक सावधानियों की सलाह देते हैं।

दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: लोट्टे चोको पाई असुरक्षित घोषित, बिक्री-भंडारण पर रोक

दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: लोट्टे चोको पाई असुरक्षित घोषित, बिक्री-भंडारण पर रोक

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में लोट्टे चोको पाई के बैच को असुरक्षित घोषित करते हुए बिक्री, भंडारण और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026