Learn to Make Momo Chutney

घर पर आसानी से बनाए मोमोज वाली चटनी

Discover how to create the perfect momo chutney with tomatoes, dry red chilies, and garlic, enhancing flavors for various snacks.

By : हेमा गुप्ता
घर पर आसानी से बनाए मोमोज वाली चटनी

घर पर आसानी से बनाए मोमोज वाली चटनी

How To Make MOMO Chutney: मोमोज वाली चटनी  का मुख्य स्वाद पके टमाटर, सूखी लाल मिर्च और लहसुन से आता है। इसमें तीखापन और खट्टापन का परफेक्ट बैलेंस होता है, जो हर स्नैक को और भी मजेदार बना देता है। लेकिन इसे बनाना नहीं आता तो परेशान मत होइए।   हम बताते हैं घर पर यह चटनी कैसे तैयार करें। 

आप इस चटनी को न सिर्फ मोमोज के साथ ही नहीं, बल्कि पकौड़े, समोसे, पराठे, आलू टिक्की और हर तरह के स्नैक्स के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसकी तीखी, खट्टी और हल्की मीठी फ्लेवर इसे बेहद खास बनाती है। चलिए जानते हैं कि घर पर रेस्टोरेंट जैसी चटपटी मोमोज चटनी बनाने की विधि

आवश्यक सामग्री

(4-5 लोगों के लिए)4–5 पके हुए टमाटर, 6–8 सूखी लाल मिर्च (स्वाद के अनुसार), 6–7 लहसुन की कलियां, 1 छोटा टुकड़ा अदरक,1 चम्मच सिरका या नींबू का रस, नमक स्वादानुसार, 1 छोटा चम्मच चीनी (ऑप्शनल), 1 चम्मच तेल, ½ चम्मच सोया सॉस। 

चटनी की बनाने की विधि

एक बर्तन में पानी डाले और उसे गर्म करें। फिर उसमें टमाटर और सूखी लाल मिर्च डालकर 5–7 मिनट तक उबाल लें। इससे टमाटर नरम हो जाएंगे और मिर्च फूल जाएगी। टमाटर को ठंडा करके छिलका उतार लें। फिर उबले हुए टमाटर, लाल मिर्च, लहसुन और अदरक को मिक्सी में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें। अगर ज्यादा तीखा स्वाद पसंद है तो लाल मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं।

चटनी को पकाना

पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें। तैयार पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर 5–7 मिनट तक अच्छे से पकाएं। इससे चटनी का कच्चा स्वाद चला जाएगा और देखने में भी चटनी काफी अच्छी लगेगी। अब इसमें नमक, सिरका/नींबू का रस और सोया सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। हल्का मीठापन चाहिए तो एक चुटकी चीनी डालें। 1-2 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें। चटनी को ठंडा होने दें। फिर बाउल में निकालकर गरमा-गरम मोमोज या किसी भी स्नैक के साथ सर्व करें।

आप चटनी को एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज में रखें। यह 3–4 दिन तक ताजी रहेंगी।

इन चीजों के साथ खाएं चटनी

यह चटनी मोमोज के अलावा समोसे, ब्रेड पकोड़े, आलू टिक्की, आलू बोंडा, सैंडविच, पराठे और यहां तक कि डोसा-इडली के साथ भी बहुत अच्छी लगती है।


 


 

संबंधित सामग्री

बहुत स्वादिष्ट लगते हैं दही कबाब तो इस रेसिपी को करें फॉलो …

बहुत स्वादिष्ट लगते हैं दही कबाब तो इस रेसिपी को करें फॉलो …

दही कबाब उत्तर भारतीय व्यंजनों का एक लोकप्रिय स्टार्टर है, जिसे गाढ़े दही, पनीर और मसालों से बनाया जाता है। यह खास मेहमाननवाजी के लिए उत्तम है।

घी में इन 2 चीजों को मिलाकर घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम,जानिए कैसे 

घी में इन 2 चीजों को मिलाकर घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम,जानिए कैसे 

होंठों की देखभाल के लिए घर पर घी, नारियल तेल, शहद और एसेंशियल ऑयल से लिप बाम बनाने का आसान तरीका बताया गया है.

15 August Special Paratha,10 मिनट में बिना रंग के बनाएं ये खास 'तिरंगा पराठा'

15 August Special Paratha,10 मिनट में बिना रंग के बनाएं ये खास 'तिरंगा पराठा'

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय घरों में तिरंगा पराठा बनाने की विधि बहुत प्रचलित है, जो देखने में आकर्षक और खाने में स्वादिष्ट होता है।

सावन व्रत में ट्राई करें साबूदाने का डोसा ,आइए जानते हैं इसकी रेसिपी ।

सावन व्रत में ट्राई करें साबूदाने का डोसा ,आइए जानते हैं इसकी रेसिपी ।

सावन के पवित्र महीने में साबूदाना डोसा की रेसिपी ट्राई करें, जो है क्रिस्पी और स्वाद में लाजवाब।

स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे बनाएं नेचुरल रंगों से तिरंगा व्यंजन, स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल

स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे बनाएं नेचुरल रंगों से तिरंगा व्यंजन, स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोग तिरंगे की प्रेरणा से व्यंजन बना रहे हैं, जिसमें कृत्रिम रंगों की जगह प्राकृतिक सामग्री का उपयोग हो रहा है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026