ओट्स-केले का पौष्टिक पैनकेक

इस रेसिपी के साथ बच्चों के लिए बनाएं ओट्स-केले का पैनकेक, स्वाद के साथ भरपूर पोषण भी 

ओट्स और केले से बनने वाला पैनकेक बच्चों के लिए एक स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता है, जिसे विभिन्न पोष्टिक तत्वों के साथ और भी लाभकारी बनाया जा सकता है।

इस रेसिपी के साथ बच्चों के लिए बनाएं ओट्स-केले का पैनकेक, स्वाद के साथ भरपूर पोषण भी 

इस रेसिपी के साथ बच्चों के लिए बनाएं ओट्स-केले का पैनकेक, स्वाद के साथ भरपूर पोषण भी 

हम सभी जानते हैं की ओट्स और केला दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इनसे बना पैनकेक बच्चों के लिए स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता बन सकता है. आइए जानते हैं, ओट्स और केले से टेस्टी व पौष्टिक पैनकेक बनाने की आसान रेसिपी.

बच्चों के लिए कैसे बनाएं ओट्स-केला पैनकेक?

ओट्स-केला पैनकेक बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को मिक्सर में पीसकर उसका आटा तैयार कर लें. इसमें एक पका हुआ केला मैश करके मिलाएं. फिर थोड़ा दूध, एक चुटकी दालचीनी पाउडर और बारीक कटे बादाम, अखरोट व किशमिश डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें. चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं.

नॉन-स्टिक तवे पर हल्का घी लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. यह पैनकेक फाइबर, प्रोटीन, हेल्दी फैट, पोटैशियम, आयरन और कई जरूरी विटामिन व मिनरल्स का अच्छा सोर्स है. इसे बच्चों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ते के रूप में परोसा जा सकता है.

पैनकेक को और पौष्टिक बनाने के लिए क्या मिलाएं?

ओट्स-केले के पैनकेक को और पौष्टिक बनाने के लिए इसमें बारीक कटे काजू, पिस्ता, चिया सीड्स, अलसी के बीज या कद्दू के बीज मिलाए जा सकते हैं. इसके अलावा दही, दूध या पनीर का चूरा मिलाने से इसमें प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है.

स्वाद और पोषण बढ़ाने के लिए सेब, स्ट्रॉबेरी या ब्लूबेरी जैसे फल भी शामिल किए जा सकते हैं. ध्यान रखें कि बच्चों की उम्र के अनुसार ही सामग्री चुनें और किसी भी नई चीज को शामिल करने से पहले एलर्जी की संभावना का ध्यान रखें.

बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

पैनकेक बनाने के लिए हमेशा ताजे और अच्छी गुणवत्ता वाले ओट्स, केला और अन्य सामग्री का इस्तेमाल करें. चीनी की जगह पके केले की प्राकृतिक मिठास का उपयोग करना बेहतर होता है. पैनकेक को कम घी या तेल में पकाएं और बहुत ज्यादा मीठा या नमकीन न बनाएं.

छोटे बच्चों के लिए ड्राई फ्रूट्स को बारीक काटकर या पीसकर मिलाएं, ताकि निगलने में परेशानी न हो. पैनकेक हमेशा ताजा बनाकर परोसें और बच्चों की उम्र व पोषण संबंधी जरूरतों के अनुसार ही सामग्री का चयन करें.

संबंधित सामग्री

इंदौर में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती; 4 ICU में

इंदौर में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती; 4 ICU में

इंदौर के सांवेर क्षेत्र में 38 बच्चे मिड-डे मील खाने के बाद बीमार पड़े। भोजन में कढ़ी-चावल शामिल थे, फूड पॉइजनिंग की आशंका है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ जिले के चिकित्सालय में विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और कुपोषित बच्चों को सेहत की टोकरी वितरित की।

मासूम बच्ची का सीएम डॉ. मोहन ने किया अन्नप्राशन, आपको इमोशनल कर देगी उनकी ये Photo

मासूम बच्ची का सीएम डॉ. मोहन ने किया अन्नप्राशन, आपको इमोशनल कर देगी उनकी ये Photo

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों और हितग्राहियों से संवाद किया, उन्हें उपहार दिए और अन्नप्राशन संस्कार किया।

कीचड़ में फंसी पढ़ाई… 8 किमी हाईवे का डर, आखिर बच्चों को कलेक्ट्रेट की चौखट क्यों पकड़नी पड़ी ?

कीचड़ में फंसी पढ़ाई… 8 किमी हाईवे का डर, आखिर बच्चों को कलेक्ट्रेट की चौखट क्यों पकड़नी पड़ी ?

नरसिंहपुर जिले में बारिश के बाद बदहाल रास्तों से गुजरकर स्कूल जा रहे बच्चों की समस्याएं बढ़ीं, प्रशासन से सुधार की मांग।

उफनती नदी के बीच जिंदगी और मौत का सफर... सिंगरौली में 100 मासूम रोज जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर!

उफनती नदी के बीच जिंदगी और मौत का सफर... सिंगरौली में 100 मासूम रोज जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर!

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बच्चे बारिश में उफनती नदी पार कर स्कूल जाते हैं। ग्रामीणों ने पुल निर्माण की मांग की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026