महिलाओं के लिए ब्लश गाइड

स्किन टाइप के हिसाब से चुनें ब्लश, टिकेंगी हर किसी की नजरें आप पर 

ब्लश आपके मेकअप को पूरा करता है, जिसमें पाउडर, क्रीम, लिक्विड व स्टिक ब्लश शामिल हैं। जानें कौन सा ब्लश आपकी स्किन के लिए सही है।

By : सोनिया रायकवार
स्किन टाइप के हिसाब से चुनें ब्लश, टिकेंगी हर किसी की नजरें आप पर 

महिलाएं मेकअप लगाते समय कई प्रकार के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। उन्हीं में से एक ब्लश भी होता है जिससे त्वचा गुलाबों सी निखरी दिखती है। कई महिलाएं बहुत अधिक ब्लश लगाना पसंद करती हैं। कुछ को कम लगाना पसंद होता है। यह आपके मेकअप को कंप्लीट लुक देता है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि सभी ब्लश एक ही जैसा काम करता है। उनमें किसी तरह का अंतर का नहीं होता है लेकिन यह सच नहीं है। हमेशा ब्लश अपने स्किन टाइप के हिसाब से लगाना चाहिए। मार्केट में कई तरह के ब्लश मिलते हैं। आइए स्किन टाइप के हिसाब से जानते हैं किसे कौन सा ब्लश लगाना चाहिए?

पाउडर ब्लश

पाउडर ब्लश सबसे आम और बजट फ्रेंडली होता है। आप इसका आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। पाउडर ब्लश मैट, सेटिन और शिमर में आता है जो आपको नेचुरल निखार देने के काम करता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से ऑयली स्किन वाले लोगों को करना चाहिए। यह ब्लश आपके चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल निकलाने का काम करता है। इस का इस्तेमाल आप ऑफिश, कॉलेज और कैजुअल आउटिंग के लिए कर सकती हैं।

क्रीमी ब्लश

क्रीमी ब्लश की डिमांड मार्केट में तेजी से बढ़ रही है। इसे लगाने से आपको फ्रेश और नेचुरल लुक मिलेगा। इसे गालों पर लगाने से आपकी स्किन हेल्दी और फ्रेश दिखती है। इसे लगाने के लिए आप उंगलियों का, मेकअप स्पंज और ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्रीमी टेक्सचर उन लोगों के लिए अच्छा है जिनकी स्किन ड्राई है या फिर चेहरे पर फाइन लाइंस है। अगर आपको नो मेकअप लुक चाहिए तो क्रीमी ब्लश आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। 

लिक्विड ब्लश

लिक्विड ब्लश का कलर बहुत अच्छा होता है और इसे त्वचा पर लगाने के बाद लाइट वेट फील होता है। आपको अगर नेचुरल लुक पसंद है तो इसके लिए एक से दो बूंद काफी है। ये ब्लश आसानी से फाउंडेशन और स्किन टिंट के साथ मिल जाते हैं और जल्दी से सूख जाते हैं। अगर आपको चमकदार और निखरी त्वचा चाहिए तो लिक्विड बल्श सबसे बढ़िया है। ये सभी स्किन टाइप के लिए है।

स्टिक ब्लश

जो लोग ट्रैवल करते हैं या फिर मॉर्निंग में बिजी शेड्यूल रहता है उनके लिए स्टिक ब्लश बेस्ट है। आप इसका इस्तेमाल टचअप के लिए भी कर सकती हैं। ज्यादातर स्टिक ब्लश में क्रीमी फॉर्मूला होता है जो त्वचा में आसानी से मिल जाता है। आप इसका इस्तेमाल होंठों, आंखों के ऊपर भी जरूरत पड़ने पर कर सकते हो।

टिंटेड बाम ब्लश

टिंटेड बाम ब्लश का इस्तेमाल स्किनकेयर और मेकअप दोनों में कर सकते हैं। आप ब्लश के साथ शिया बटर, जोजोबा ऑयल और विटामिन ई को मिला सकते हैं। ये आपकी त्वचा को मॉश्चराइज भी करेगा और हल्का पिंक कलर भी देगा। आप इसका इस्तेमाल लिप बाम और गालों पर टिंट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

संबंधित सामग्री

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की हार, नीदरलैंड ने 2-0 से हराया

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की हार, नीदरलैंड ने 2-0 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम को विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप के राउंड-2 में नीदरलैंड से 2-0 से हार मिली। अब सेमीफाइनल के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया से जीतना जरूरी।

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, CM धामी ने किया ‘उद्यमशाला चौपाल-2026’ का शुभारंभ

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, CM धामी ने किया ‘उद्यमशाला चौपाल-2026’ का शुभारंभ

उत्तराखंड सरकार ने 'मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना' के तहत ग्रामीण महिलाओं व युवाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं।

रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की महिलाओं को तोहफा, दो दिन बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की महिलाओं को तोहफा, दो दिन बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी है। 28 और 29 अगस्त को राज्य की बसों में कोई किराया नहीं लगेगा।

रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा! 2 दिन बस में सफर बिल्कुल फ्री, नहीं देना होगा एक भी रुपया

रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा! 2 दिन बस में सफर बिल्कुल फ्री, नहीं देना होगा एक भी रुपया

रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में दो दिनों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026