अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा

अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पंजाब में कड़ी सुरक्षा, आसमान से नजर रखेगी एयरफोर्स

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना, BSF, और पंजाब पुलिस ने कड़ी व्यवस्था की है। यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी, विशेष तैनाती और आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जाएगा।

अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पंजाब में कड़ी सुरक्षा, आसमान से नजर रखेगी एयरफोर्स

अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा

अमरनाथ यात्रा 2026 को सुरक्षित कराने के लिए पंजाब पुलिस, भारतीय सेना, BSF और सिविल प्रशासन ने मिलकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी, जबकि पंजाब और पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालुओं का मूवमेंट 1 जुलाई से ही शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

सेना रखेगी नजर

खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, इस बार सुरक्षा व्यवस्था में सेना, वायुसेना, BSF और पंजाब पुलिस की स्थानीय तैनाती के साथ केंद्र की ओर से पंजाब को पैरामिलिट्री फोर्स की 9 कंपनियां उपलब्ध कराई गई। इन कंपनियों को संवेदनशील इलाकों पर तैनात किया जा रहा है, जबकि आने वाले दिनों में अतिरिक्त कंपनियां मिलने की संभावना है।

विभिन्न स्थानों पर लंगर की व्यवस्था

सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए आधुनिक तकनीक, उपकरण और उन्नत हथियार प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर लंगर की व्यवस्था भी की गई है। लंगर कमेटियों के प्रभारियों के साथ SSP और DIG स्तर पर बैठकें की जा चुकी हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। 

यात्रियों के लिए इंतजाम

यात्रियों के ठहरने के लिए सबसे बड़ा और सुव्यवस्थित इंतजाम जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा कठुआ जिले में किया गया है। इसके बावजूद, अगर मौसम या किसी अन्य आपात स्थिति के कारण श्रद्धालुओं को पंजाब में रोकना पड़ता है, तो पठानकोट में उनके रहने और खाने के लिए विशेष कंटिंजेंसी प्लान तैयार किया गया। 

एयरफोर्स की पेनी नजर

इधर, एयरफोर्स का काम आसमान से पूरे पंजाब पर नजर रखना है। ये रूटीन में भी होता है। लेकिन, इस बार इसका दायरा बढ़ाया गया। केवल कंटोनमेंट एरिया नहीं, बल्कि अपाचे हेलीकॉप्टर से पूरे रूट पर नजर रखने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा, किसी बड़ी इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए एयरफोर्स को स्ंटैडबाय पर रखा गया है।

संबंधित सामग्री

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

भोपाल में ‘स्मार्ट’ चोरी! चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर काट ले गए चोर

भोपाल में ‘स्मार्ट’ चोरी! चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर काट ले गए चोर

भोपाल में ईवी चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर चोरी होने से चार्जिंग सुविधा प्रभावित हुई। इस घटना से स्टेशन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठते हैं।

यूपी सरकार ने 11 मंत्रियों को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत करीब 10 लाख रुपए; मंत्रियों ने कहा- पहनना नहीं आता

यूपी सरकार ने 11 मंत्रियों को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत करीब 10 लाख रुपए; मंत्रियों ने कहा- पहनना नहीं आता

उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 11 मंत्रियों को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई है। इसका उद्देश्य उनकी सुरक्षा को बढ़ाना है।

“पढ़ाई के लिए भोपाल आए कश्मीरी छात्रों ने लगाए धमकी और परेशान करने के आरोप, अब CM-DGP से लगाई सुरक्षा की गुहार!”

“पढ़ाई के लिए भोपाल आए कश्मीरी छात्रों ने लगाए धमकी और परेशान करने के आरोप, अब CM-DGP से लगाई सुरक्षा की गुहार!”

भोपाल के फार्मेसी छात्रों, जो कश्मीर से हैं, को धमकी दी गई। J&K स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और DGP से हस्तक्षेप की मांग की।

ईडी के पत्र पर सीएम मान के बयान को लेकर बिट्टू का पलटवार, बोले- राजनीतिक बताकर आरोपों से नहीं बच सकते

ईडी के पत्र पर सीएम मान के बयान को लेकर बिट्टू का पलटवार, बोले- राजनीतिक बताकर आरोपों से नहीं बच सकते

भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब सीएम भगवंत मान के बयानों को राजनीतिक रंग देने के लिए आलोचना की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026