अयातुल्ला खामेनेई की अंतिम यात्रा

ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा में लाखों लोग शामिल हुए। तेहरान की सड़कों पर भारी भीड़ जमा है।

ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

अयातुल्ला खामेनेई की अंतिम यात्रा

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा तेहरान में आगे बढ़ रही है। 10 किलोमीटर लंबे रूट पर लाखों लोग अंतिम यात्रा के लिए जुटे। मीडिया ने इसे देश के आधुनिक इतिहास का सबसे बड़ा जनसमूह बताया है।

खामेनेई की अंतिम यात्रा

भीड़ इतनी ज्यादा है कि कई जगह ताबूत ले जा रहा वाहन आगे ही नहीं बढ़ पा रहा है। आजादी स्ट्रीट समेत कई इलाकों में लोगों की इतनी भीड़ है कि कुछ वक्त के लिए वाहन को रुकना भी पड़ा। प्रशासन ने लोगों से अंतिम यात्रा मार्ग पर बने रहने की अपील की। अधिकारियों के अनुसार, आखिर में खामेनेई के पार्थिव शरीर को हेलिकॉप्टर से अंतिम यात्रा मार्ग के ऊपर ले जाया जाएगा, ताकि दूर खड़े लोग भी अंतिम दर्शन हो सके।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची

‘एक ही हमले में सभी को मार सकता था’

अंतिम यात्रा के बाद अली खामेनेई के पार्थिव शरीर को धार्मिक रस्मों के लिए कोम ले जाया जाएगा। इसके बाद उन्हें उनके गृह शहर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि खामेनेई के अंतिम संस्कार में ईरान का पूरा शीर्ष नेतृत्व मौजूद था और अमेरिका चाहता तो एक ही हमले में सभी को मार सकता था, लेकिन बातचीत का रास्ता खुला रखने के लिए ऐसा नहीं किया। 

ईरान का पलटवार

ट्रम्प के बयान पर आर्मेनिया स्थित ईरानी दूतावास ने कहा, “लोगों को मारा जा सकता है, लेकिन विचारों को नहीं मारा जा सकता। आपके पास न सभ्यता है, न इतिहास और न सम्मान।” ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए है।

संबंधित सामग्री

नितिन नवीन ने बनाई नई टीम, वसुंधरा राजे समेत 13 उपाध्यक्ष; 8 महासचिव नियुक्त देखें पूरी लिस्ट

नितिन नवीन ने बनाई नई टीम, वसुंधरा राजे समेत 13 उपाध्यक्ष; 8 महासचिव नियुक्त देखें पूरी लिस्ट

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की, जिसमें वसुंधरा राजे, राम माधव, स्मृति ईरानी, और अन्य को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

BJP में बड़े फेरबदल की तैयारी, नितिन नवीन की नई टीम का हो सकता है ऐलान , इन नेताओं पर नजर

BJP में बड़े फेरबदल की तैयारी, नितिन नवीन की नई टीम का हो सकता है ऐलान , इन नेताओं पर नजर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जल्द ही नई टीम की घोषणा कर सकते हैं, जिसमें अनुभवी और युवा नेताओं को शामिल किया जाएगा।

बकरी को 20 सालों तक बेटी की तरह पाला, निधन पर किसान ने कराई तेरहवीं, 500 लोगों को कराया भोज

बकरी को 20 सालों तक बेटी की तरह पाला, निधन पर किसान ने कराई तेरहवीं, 500 लोगों को कराया भोज

मध्य प्रदेश के विदिशा में किसान नवल सिंह ने अपनी पालतू बकरी की मौत पर उसका अंतिम संस्कार और तेरहवीं की रस्में पूरी कीं।

15 August Special Paratha,10 मिनट में बिना रंग के बनाएं ये खास 'तिरंगा पराठा'

15 August Special Paratha,10 मिनट में बिना रंग के बनाएं ये खास 'तिरंगा पराठा'

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय घरों में तिरंगा पराठा बनाने की विधि बहुत प्रचलित है, जो देखने में आकर्षक और खाने में स्वादिष्ट होता है।

मधुमक्खियों का हमला:डीजे वाहन के पेड़ से टकराते ही भड़की, 1 दर्जन लोग घायल

मधुमक्खियों का हमला:डीजे वाहन के पेड़ से टकराते ही भड़की, 1 दर्जन लोग घायल

देवास की तिरंगा यात्रा में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जब एक डीजे वाहन ने पेड़ से टकराया और मधुमक्खियों का छत्ता हिल गया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026