बेंगलुरु में खदान दुर्घटना

बेंगलुरु की पत्थर खदान में हादसा, 8 मजदूरों की मौत, कई घायल

कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ तालुक इलाके में पत्थर खदान में हुई दुर्घटना में बिहार के 8 मजदूरों की मौत हो गई, कई अन्य घायल।

बेंगलुरु की पत्थर खदान में हादसा, 8 मजदूरों की मौत, कई घायल

बेंगलुरु में खदान दुर्घटना

कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ तालुक इलाके में पत्थर खदान में 40 फीट ऊंचाई से चट्टान गिरने से बिहार के 8 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के वक्त खदान में करीब 18 मजदूर काम कर रहे थे। हादसे में कई अन्य मजदूर घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, घायलों की संख्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

मलबे में दबे मजदूर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मलबा हटाने का काम अभी भी जारी है। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं अन्य मजदूर उसके नीचे दबे तो नहीं हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी मृतक दिहाड़ी मजदूर थे। हादसे के दौरान स्टोन क्रशर साइट पर काम कर रहे थे। मृतक बिहार के रहने वाले थे। उनके परिजनों को जानकारी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जांच में लगी पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। चट्टान गिरने की वजह और खदान में सुरक्षा मानकों के पालन की जांच हो रही है। एक्सकेवेटर चला रहे शख्स ने बताया कि काम शुरू करने के लिए जैसे ही वह मौके पर पहुंचे और मशीन चालू की, तभी पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया। उन्होंने कहा कि मैं पक्के तौर पर नहीं कह सकता, लेकिन उस वक्त नीचे करीब 18 लोग काम कर रहे थे। मलबे में दबे 4 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि बाकी अब भी मलबे में दबे हुए हैं। हादसा इतना अचानक हुआ कि मजदूरों को संभलने का मौका नहीं मिला।

संबंधित सामग्री

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख का ऐलान

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख का ऐलान

उत्तराखंड के चमोली में टनल हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।

चमोली टनल हादसे में मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा, 2 अब भी लापता

चमोली टनल हादसे में मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा, 2 अब भी लापता

चमोली के विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, 2 अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

चमोली टनल हादसा 42 घंटे बाद 8वां शव बरामद,रेस्क्यू ऑपरेशन के सामने दलदल की बड़ी चुनौती

उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद 19 मजदूर निकाले गए, 7 की मौत, 3 अभी भी लापता।

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत:2 लापता, घायलों का इलाज जारी

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत:2 लापता, घायलों का इलाज जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन टनल हादसे में दो मजदूर की मौत हो गई है और कई अन्य लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026