भूकंप से दहशत

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके,

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाके भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील माने जाते हैं और यहां समय-समय पर हल्के से मध्यम तीव्रता के झटके महसूस होते रहते हैं।

 6.2 तीव्रता का भूकंप

अफगानिस्तान के हिंदूकुश इलाके में शनिवार शाम 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। इसका केंद्र उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान में कलाफगान से करीब 81 KM दूर था। भूकंप की गहराई 215 KM थी। इसी वजह से इसके झटके अफगानिस्ता के अलावा भारत, पाकिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में भी महसूस किए गए।

घरों से बाहर निकले लोग

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पूंछ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।  दिल्ली-NCR में भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में दुनिया भर कई जगहों पर बड़े भूकंप आए। कुछ दिन पहले ही वेनेजुएला में भी भूकंप आया था। ये झटके इतने तेज थे कि इसने वेनेजुएला ने जान-माल का बड़ा नुकसान पहुंचाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भूकंप में वेनेजुएला में 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि मौत का ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है.

संबंधित सामग्री

मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 की मौत: 5 घायल; भुलेश्वर में पंडाल तक ले जाते समय हुआ हादसा

मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 की मौत: 5 घायल; भुलेश्वर में पंडाल तक ले जाते समय हुआ हादसा

मुंबई के भुलेश्वर में गणेश प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हुए। घायलों में दो बच्चियां भी शामिल हैं।

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल में भयानक आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक चार साल का बच्चा और कुछ बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं।

बीरभूम के होटल में भीषण आग, 7 की मौत; 9 घायल, सावन सोमवार पर तारापीठ आए थे श्रद्धालु

बीरभूम के होटल में भीषण आग, 7 की मौत; 9 घायल, सावन सोमवार पर तारापीठ आए थे श्रद्धालु

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित एक होटल में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

अशोकधाम मंदिर में  भगदड़, 7 महिलाओं की मौत और 12 से ज्यादा श्रद्धालु घायल,CM ने किया सहायता राशि देने का ऐलान

अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत और 12 से ज्यादा श्रद्धालु घायल,CM ने किया सहायता राशि देने का ऐलान

बिहार के लखीसराय में अशोकधाम मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत हो गई और 12 से अधिक घायल हुए।

लखीसराय मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत, कई घायल

लखीसराय मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत, कई घायल

बिहार के लखीसराय में सावन के दौरान अशोकधाम मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 7 महिलाओं की मौत हो गई और 12 से अधिक घायल हो गए।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026