BJP Announces New State Presidents

बीजेपी का मिशन 2029: बीजेपी ने बदले 4 प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। हर्ष मल्होत्रा दिल्ली के नए अध्यक्ष बने।

By : नरेंद्र सिंह
बीजेपी का मिशन 2029: बीजेपी ने बदले 4 प्रदेश अध्यक्ष,  दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। पार्टी संगठन में हुए इस बड़े बदलाव को आगामी चुनावों और संगठन विस्तार की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में राज्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी नई टीम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को

हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वह वर्तमान में केंद्र सरकार में कॉर्पोरेट कार्य और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्यमंत्री हैं।पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा पहले पार्षद और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) के मेयर भी रह चुके हैं। वह वीरेंद्र सचदेवा की जगह लेंगे। पार्टी ने उन्हें दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ संगठन को और मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है।

हरियाणा में अर्चना गुप्ता को जिम्मेदारी

हरियाणा भाजपा ने मोहन लाल बडौली की जगह डॉ. अर्चना गुप्ता को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।डॉ. अर्चना गुप्ता पहले पानीपत जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं। पार्टी उन्हें महिला नेतृत्व और सामाजिक समीकरणों को साधने के लिहाज से अहम चेहरा मान रही है।

पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों बने अध्यक्ष

चुनावी राज्य पंजाब में बीजेपी ने सुनील जाखड़ की जगह केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।75 वर्षीय ढिल्लों बरनाला से विधायक रह चुके हैं और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते हैं। मालवा क्षेत्र में मजबूत पकड़ और सिख चेहरे के तौर पर पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।

त्रिपुरा में युवा चेहरे पर दांव

त्रिपुरा भाजपा ने राजीव भट्टाचार्जी की जगह युवा विधायक अभिषेक देबरॉय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।40 वर्षीय अभिषेक देबरॉय गोमती जिले की माताबाड़ी सीट से विधायक हैं। युवा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

 

संबंधित सामग्री

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

पंजाब के गुरदीप सिंह की अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी के दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार ने शव भारत लाने की मांग की।

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

नायब सिंह सैनी ने बताया कि कैसे उन्होंने बिना किसी शॉर्टकट के राजनीतिक सफलता हासिल की, 1996 से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर।

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की दूसरी मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, परंतु अधिकारिक जानकारी अभी बाकी है।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026