कोरोना की भारत में वापसी

आंध्र प्रदेश में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 5 और पॉजिटिव

आंध्र प्रदेश के कडप्पा में 46 वर्षीय व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग और सैनिटाइजेशन शुरू किया।

आंध्र प्रदेश में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 5 और पॉजिटिव

आंध्र प्रदेश में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत

देश में कोरोना ने फिर एंट्री मार ली है। आंध्र प्रदेश के कडप्पा में 46 साल के व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई। मरीज को पिछले महीने 24 जून को वेल्लोर के CMC अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उसे निमोनिया पाया गया। कोविड की आशंका पर 26 जून को टेस्ट किया गया, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

कोरोना संक्रमित की मौत

जांच में पता चला कि उसके दोनों फेफड़े गंभीर रूप से संक्रमित हो गए थे और निमोनिया की चपेट में आ गए थे। इलाज के दौरान 28 जून को उसकी मौत हो गई। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मृतक शराब पीता था। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मृतक को सांस फूलने और खांसी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। मृतक के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी ट्रेसिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इलाके में सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया है।

5 मरीज पॉजिटिव

इस दौरान कडप्पा और तिरुपति जिलों में 5 और पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। मेडिकल एजुकेशन डायरेक्टर ने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों से आइसोलेशन बेड, ICU बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाइयों, रैपिड टेस्ट किट, एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता का ब्यौरा मांगा है। देश में कोविड से आधिकारिक तौर पर करीब 5.3 लाख मौतें दर्ज की गईं। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अनुमान लगाया कि महामारी से भारत में लगभग 47 लाख लोगों की मौतें हुईं। दुनिया भर में कोविड से आधिकारिक मौतों का आंकड़ा 70 लाख से ज्यादा दर्ज किया गया।

संबंधित सामग्री

अब स्पेस में बनेगी दवा, सैटेलाइट को मिलेगा ईंधन! PM मोदी से मिले स्पेस स्टार्टअप्स

अब स्पेस में बनेगी दवा, सैटेलाइट को मिलेगा ईंधन! PM मोदी से मिले स्पेस स्टार्टअप्स

अंतरिक्ष में सैटेलाइट रीफ्यूलिंग और कचरा प्रबंधन में भारतीय स्टार्टअप्स नवाचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इन प्रोजेक्ट्स की सराहना की।

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026