डेविड वॉर्नर ने स्वीकारे आरोप

डेविड वॉर्नर को हो सकती है 9 महीने की जेल, शराब पीकर चलाई थी गाड़ी

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप स्वीकार किया, जिससे उन्हें जेल और जुर्माना हो सकता है।

डेविड वॉर्नर को हो सकती है 9 महीने की जेल, शराब पीकर चलाई थी गाड़ी

डेविड वॉर्नर को हो सकती है 9 महीने की जेल

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर ने अप्रैल में सिडनी में रैंडम ब्रेथ टेस्ट के दौरान रोके जाने के बाद शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें 9 महीने की जेल भी हो सकती है और भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार वॉर्नर के वकील बॉबी हिल ने पुष्टि की है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ने यह आरोप स्वीकार कर लिया है।

ब्लड में एल्कोहल की मात्रा ज्यादा

5 अप्रैल को सिडनी के पूर्वी इलाकों में सड़क किनारे रैंडम ब्रेथ टेस्ट में फेल होने के बाद वार्नर पर चार्ज लगाया गया था। बाद में पुलिस उन्हें मारौबरा पुलिस स्टेशन ले गई, जहां उनके ब्लड में एल्कोहल की मात्रा 0.104 आई थी, जो कानूनी लिमिट से दोगुनी से भी अधिक थी। हिल ने अदालत को बताया कि पार्टियां फैक्ट्स पर बातचीत कर रही हैं। हिल का कहना है कि यह एक लापरवाही भरा फैसला था, Uber लेने के बजाय अपनी कार में बैठना बेवकूफी थी। वकील का कहना है कि उनका जुर्म प्लान B के बजाय एक बेवकूफी भरा प्लान A चुनना है।

9 महीने की हो सकती है जेल

डेविड वॉर्नर को 18 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी। उन्हें कम से कम 6 महीने के लिए ड्राइविंग पर रोक, A$2,200 तक का जुर्माना और ज़्यादा से ज़्यादा 9 महीने की जेल की सज़ा हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर का नाम पहले भी कई बड़े विवादों में आ चुका है। 2018 में साउथ अफ्रीका में हुए बॉल-टैम्परिंग स्कैंडल के कारण उन पर 12 महीने का बैन लगाया गया था। ऑस्ट्रेलिया ने पाया था कि सैंडपेपर का इस्तेमाल करके बॉल की हालत बदलने की साजिश उन्होंने ही रची थी। इस मामले के बाद उन्हें नेशनल टीम में लीडरशिप रोल के लिए हमेशा के लिए अयोग्य भी घोषित कर दिया गया। 2013 में बर्मिंघम में हुई घटना के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को मुक्का मारने के बाद डेविड वॉर्नर को सस्पेंड कर दिया गया था।

संबंधित सामग्री

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया ने मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। मिचेल स्टार्क ने मैच में 10 विकेट लिए।

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की हार, नीदरलैंड ने 2-0 से हराया

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की हार, नीदरलैंड ने 2-0 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम को विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप के राउंड-2 में नीदरलैंड से 2-0 से हार मिली। अब सेमीफाइनल के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया से जीतना जरूरी।

 जयसूर्या के खिलाफ 2 बार आउट हुए गिल, दूसरे टेस्ट से पहले बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ की खास तैयारी

जयसूर्या के खिलाफ 2 बार आउट हुए गिल, दूसरे टेस्ट से पहले बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ की खास तैयारी

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ विशेष अभ्यास किया है।

मृत्यु के 13वें दिन ही क्यों की जाती है तेरहवीं? गरुड़ पुराण से जानें रहस्य

मृत्यु के 13वें दिन ही क्यों की जाती है तेरहवीं? गरुड़ पुराण से जानें रहस्य

हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद तेरहवीं, पिंडदान, और जल तर्पण जैसे संस्कारों का गहरा धार्मिक महत्व है, जो आत्मा की शांति और यात्रा में सहायता करते हैं।

श्रीलंका के खिलाफ भारत का दबदबा, 165 रन से जीता 600वां टेस्ट

श्रीलंका के खिलाफ भारत का दबदबा, 165 रन से जीता 600वां टेस्ट

भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। मानव सुथार ने 10 विकेट लिए।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026