भारी बारिश से उत्तर भारत प्रभावित

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

By : सोनिया रायकवार
दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 से 30 अगस्त के बीच भारत के बड़े हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अनुमान लगाया है। साथ ही कई राज्यों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।मौसम की इस गतिविधि से देश के उत्तर-पश्चिमी, मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर, पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों पर असर पड़ने की संभावना है और कुछ इलाकों में तेज हवाओं की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में जलभराव

दिल्ली-NCR में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेज बारिश का दौर जारी है। एम्स फ्लाईओवर, कनॉट प्लेस, ITO और आरके पुरम समेत कई इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-गुरुग्राम को जोड़ने वाले NH-48 पर महिपालपुर के पास लंबा जाम लगा है। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। सोमवार को करीब 390 फ्लाइट्स लेट, 15 डायवर्ट और 26 कैंसिल हुईं। गुरुग्राम में जलभराव के चलते सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में वर्क फ्रॉम होम लागू किया गया है।

यूपी में बारिश से 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के अयोध्या, वाराणसी, मथुरा समेत कई शहरों में तेज बारिश जारी है। वाराणसी में सोमवार रात 8 बजे से बारिश हो रही है, जिसके चलते स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मथुरा में सड़कें और रिहायशी इलाके जलमग्न हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में प्रदेश में अब तक 4 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। मौसम विभाग ने यूपी के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का दौर

मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई है। विदिशा के बाजारों में पानी भर गया, जबकि भोपाल में यातायात प्रभावित हुआ। प्रदेश में अब तक करीब 28.75 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड और केरल में भी कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड में पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण भूस्खलन और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है।

15 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड और केरल समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन को जलभराव, ट्रैफिक, बाढ़ और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

संबंधित सामग्री

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

मध्यप्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और सायबर सुरक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसमें बड़े निवेश और नई योजनाएं शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026