हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरुआत, भारत और वेल्स के बीच पहला मैच

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच भारत और वेल्स के बीच होगा। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और वेल्स के गैरेथ फर्लोंग मुख्य खिलाड़ी हैं।

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरुआत, भारत और वेल्स के बीच पहला मैच

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरुआत

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरुआत हो रही है। पुरुषों का पहला ही मैच भारत और वेल्स के बीच खेला जाएगा। जो शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम वेल्स के खिलाफ अब तक कोई मुकाबला नहीं हारी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह 220 इंटरनेशनल गोल कर चुके हैं।

महिला टीम के 2 मुकाबले

हॉकी मैच से पहले वर्ल्ड कप में महिला टीम के 2 मुकाबले होंगे। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और जापान, दूसरा मुकाबला जर्मनी और स्कॉटलैंड के बीच होगा। भारत और वेल्स के बीच अब तक 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारत को हर बार जीत मिली। टीम ने 2014 में 3-1 और 2018 में 4-3 से जीत दर्ज की। फिर 2022 में 4-1 और 2023 में 4-2 से वेल्स को हराया।

इंडियन टीम के टॉप गोल स्कोरर

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह डिफेंडर और ड्रैग फ्लिकर के रोल में खेलते हैं। वे इंडियन टीम के टॉप गोल स्कोरर हैं। उन्होंने 264 मैचों सबसे अधिक 220 गोल किए हैं। उनके अलावा मिडफील्डर मनप्रीत सिंह और फॉर्वर्ड अभिषेक पर भी निगाहें होंगी। वेल्स टीम काफी हद तक अपने को-कप्तान गैरेथ फर्लोंग पर निर्भर है। वे पेनल्टी कॉर्नर स्पेस्लिस्ट और बेहतरीन ड्रैग फ्लिकर हैं। उनके नाम 166 मैचों में 113 गोल हैं।

यशदीप के लिए खास ये मैच

भारत 20 खिलाड़ियों के स्क्वाड के साथ टूर्नामेंट में उतरा है। टीम में 8 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहली बार वर्ल्ड कप खेलेंगे। इसके अलावा डिफेंडर यशदीप सिवाच के लिए यह वर्ल्ड कप और ज्यादा खास है। वे अपना पहला वर्ल्ड कप उस देश में खेलने जा रहे हैं, जहां उनकी मां प्रीतम सिवाच ने भारत के लिए वर्ल्ड कप खेला था।

संबंधित सामग्री

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे।

हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने श्री हरिमंदिर साहिब के दर पर टेका माथा

हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने श्री हरिमंदिर साहिब के दर पर टेका माथा

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने श्री हरिमंदिर साहिब में विशेष अरदास कर टीम की सफलता के लिए वाहेगुरु का शुकराना अदा किया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026