जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी

CJP आंदोलन: अभिजीत दीपके को हुआ टाइफाइड, जंतर-मंतर पर बढ़ी सुरक्षा; आज सरकार दे सकती है बड़ा जवाब

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को टाइफाइड होने के बावजूद, जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन जारी है। सरकार और CJP के बीच तीसरी बैठक होने की संभावना है।

CJP आंदोलन: अभिजीत दीपके को हुआ टाइफाइड, जंतर-मंतर पर बढ़ी सुरक्षा; आज सरकार दे सकती है बड़ा जवाब

पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के बीच संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ गई है। दीपके ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें टाइफाइड हो गया है। उन्होंने कहा कि उनकी जांच रिपोर्ट में टाइफाइड की पुष्टि हुई है और उनका इलाज जारी है, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा।

दीपके ने वीडियो में कहा कि उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। मेडिकल जांच के बाद उन्हें टाइफाइड होने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि सुबह-शाम इलाज चल रहा है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने का सवाल ही नहीं है।

जंतर-मंतर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार देर रात जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी। पुलिस ने अतिरिक्त बैरिकेडिंग लगाई है और सुरक्षा बलों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि यह कदम संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उठाया गया है।

आज हो सकती है सरकार और CJP की तीसरी बैठक

सरकार और CJP के प्रतिनिधियों के बीच शनिवार दोपहर 3:30 बजे तीसरे दौर की बातचीत होने की संभावना है। इस बैठक में सरकार से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अपना अंतिम रुख स्पष्ट करने की उम्मीद है।

मुआवजे और केस वापस लेने पर बनी सहमति

CJP का दावा है कि पिछली बैठक में सरकार ने आंदोलन के दौरान आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति जताई है। संगठन का कहना है कि आज इस पर लिखित समझौता मिलने की उम्मीद है।

प्रवक्ता आशुतोष रांका बोले- इस्तीफा नहीं तो आंदोलन होगा और तेज

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि मुआवजे और कानूनी मामलों पर सरकार का रुख सकारात्मक रहा है, लेकिन आंदोलन की सबसे बड़ी मांग—धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा—अब भी अधूरी है।

रांका ने कहा, "अगर सरकार यह साफ कर देती है कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, तो इन बैठकों का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। ऐसी स्थिति में CJP अपनी अगली रणनीति पर आगे बढ़ेगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।"

आंदोलन जारी रहने के संकेत

CJP का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। अब सभी की नजरें शनिवार की प्रस्तावित बैठक पर टिकी हैं, जिसमें सरकार और आंदोलनकारियों के बीच गतिरोध खत्म होने की संभावना जताई जा रही है।

संबंधित सामग्री

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

जगतार सिंह हवारा ने कस्टडी पेरोल से किया इनकार, पुलिस सुरक्षा में मां से मिलने से मना

जगतार सिंह हवारा ने कस्टडी पेरोल से किया इनकार, पुलिस सुरक्षा में मां से मिलने से मना

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद हवारा ने बीमार मां से मिलने के लिए कस्टडी पेरोल को ठुकरा दिया है, सामान्य पेरोल की मांग की है।

‘जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई कमेटी, पूर्व जज होंगे अध्यक्ष

‘जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई कमेटी, पूर्व जज होंगे अध्यक्ष

सुप्रीम कोर्ट ने CJP के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए हाई पावर्ड कमेटी का गठन किया, जिसकी अध्यक्षता जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे।

दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर कार्रवाई, बैरिकेडिंग और फेंसिंग हटाई गई

दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर कार्रवाई, बैरिकेडिंग और फेंसिंग हटाई गई

दिल्ली के चाणक्यपुरी में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर निर्धारित सीमा से बाहर बने ढांचे हटाये गये।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026