झारखंड में छात्र आंदोलन जारी

ना राजनीतिक, धार्मिक बयान, ना देश विरोधी नारे.. रांची का छात्र आंदोलन जंतर मंतर से अलग क्यों?

रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ छात्र आंदोलन तेज। देवेंद्र नाथ महतो ने अनशन तोड़ा, सोनम वांगचुक की अपील पर।

ना राजनीतिक, धार्मिक बयान, ना देश विरोधी नारे.. रांची का छात्र आंदोलन जंतर मंतर से अलग क्यों?

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी

झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC में कथित गड़बड़ियों के विरोध में छात्रों का आंदोलन जारी है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पिछले 4 दिनों से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनशन पर बैठे थे। बुधवार को सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल के जरिए देवेंद्र नाथ महतो से बात की। दोनों के बीच छात्रों की मांगों और आंदोलन को लेकर विस्तार से बात हुई। इस दौरान वांगचुक ने देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ती सेहत पर भी चिंता जताई। उन्होंने उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की। सोनम वांगचुक की इस अपील के बाद देवेंद्र ने अनशन तोड़ दिया है। 

देवेंद्र नाथ महतो

झारखंड विधानसभा का घेराव

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ जंतर-मंतर जैसा आंदोलन हो रहा है। 7 से अधिक प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर हैं। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 7 अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे। ये प्रदर्शन रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 12 दिन से जारी है। स्टूडेंड JPSC, JSSC-CGL समेत दूसरी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की CBI जांच, दोषियों पर कार्रवाई और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं।

बारिश के बीच प्रोटेस्ट

झारखंड में पीसफुल प्रोटेस्ट चल रहा है, JPSC पेपर लीक को लेकर। रांची में स्टूडेंट प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन यह प्रदर्शन जंतर मंतर से बिल्कुल अलग है यहां पर ना कोई पार्टी है ना किसी भी धर्म के खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं ना कोई बिरयानी बांट रहा है और तो और ना ही कोई सरकार को गाली दे रहा है। बारिश के बीच बच्चे प्रोटेस्ट कर रहे हैं और झारखंड पुलिस खुद मदद कर रही है उनको टेंट प्रोवाइड कर रही है। ना लाठी चल रही है और ना ही आंसू गैस के गोले। यहां के स्टूडेंट ने प्रोटेस्ट का एक स्टैंडर्ड सेट कर दिया है। 

प्रोटेस्ट के नियम

मंच पर एक कोड ऑफ कंडक्ट लगाया है। 

  1. कोई राजनीतिक, धार्मिक बयान नहीं दिया जाएगा। 
  2. सिर्फ आंदोलन के मुद्दों पर बात की जाएगी। 
  3. यह लड़ाई पूरी व्यवस्था को लेकर है इसलिए उसके सुधार पर बात की जाएगी, किसी पार्टिकुलर आदमी को आरोपी नहीं बनाया जाएगा। 
  4. भाषा की मर्यादा राखी चाहिए।

क्यों हो रहा प्रदर्शन

2 जुलाई को झारखंड लोक सेवा आयोग ने 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। इसमें 2,204 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चुने गए है। इसके बाद 18 से 20 जुलाई के बीच मेंस परीक्षा होनी थी। रिजल्ट आने के बाद कई उम्मीदवारों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए है। उनका कहना था कि कट-ऑफ जारी नहीं की गई। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक उम्मीदवार की कथित OMR शीट वायरल हुई थी। दावा किया गया कि उसने सिर्फ 48 सवाल हल किए, फिर भी वह मेंस के लिए चुना गया। वहीं, रिजल्ट पर आयोग के अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं होने को लेकर भी सवाल उठाए गए। विवाद बढ़ने के बाद JPSC ने मेंस परीक्षा रद्द कर दी।

संबंधित सामग्री

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने MDMR अधिनियम के संशोधनों का विरोध करते हुए कहा कि इससे राज्य के अधिकारों और राजस्व को नुकसान होगा।

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड हाई कोर्ट ने JPSC परीक्षाओं के माध्यम से हुई सरकारी नियुक्तियों पर अमल रोकने का आदेश दिया, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली।

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक खत्म, लिए गए कई बड़े फैसले

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक खत्म, लिए गए कई बड़े फैसले

बिहार के मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के साथ बैठक की, पर छात्रों की अधिकांश मांगें अनसुनी रहीं। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठी।

झारखंड में छात्रों का बड़ा फैसला, सीएम आवास घेराव टला; परीक्षा रद्द करने के ऐलान के बाद बदला आंदोलन का रुख

झारखंड में छात्रों का बड़ा फैसला, सीएम आवास घेराव टला; परीक्षा रद्द करने के ऐलान के बाद बदला आंदोलन का रुख

झारखंड में छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते मुख्यमंत्री आवास का घेराव टाल दिया है, सरकार ने कुछ परीक्षाएं रद्द कीं।

झारखंड में TDPL से जुड़ी सभी परीक्षाएं, परिणाम और नियुक्तियां रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान

झारखंड में TDPL से जुड़ी सभी परीक्षाएं, परिणाम और नियुक्तियां रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के विरोध में, TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद करने की घोषणा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026