झारखंड छात्र आंदोलन जारी

बैठक खत्म! झारखंड में छात्रों का आंदोलन रहेगा जारी, सरकार ने 50% मांगे मानी

झारखंड में भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है, जिसमें JPSC-PT परीक्षा रद्द हुई पर JSSC-CGL परीक्षा बरकरार है।

 बैठक खत्म! झारखंड में छात्रों का आंदोलन रहेगा जारी, सरकार ने 50% मांगे मानी

झारखंड में छात्रों का आंदोलन रहेगा जारी

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के आंदोलन का आज 16वां दिन था। इस बीच सरकार और छात्रों के बीच छठे दौर की बातचीत हुई। जिसमें सरकार ने छात्रों की लगभग 50% मांगें मान लीं।

आंदोलन रहेगा जारी

छात्रों के अनुसार, JPSC-PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार ने सहमति जता दी है। हालांकि, JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने को लेकर सहमति नहीं बन सकी। मामले की जांच रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में होगी। इधर, छात्रों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा घेराव की तैयारी है, जिसके मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

आयोग के 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा

इसी बीच, JPSC में बड़ा प्रशासनिक बदलाव भी हुआ है। आयोग के 3 सदस्यों-अजीता भट्टाचार्य, जमील अहमद और अनिमा हांसदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तीनों सदस्यों ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया है। वहीं बैठक के दौरान अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका सिंह पांडेय, चमरा लिंडा और संजय सिंह यादव ने वीडियो कॉल पर बात की। मंत्रियों ने देवेंद्र से कहा कि उनकी मांगें पूरी कर दी जाएंगी और वे भूख हड़ताल खत्म कर दें। वहीं, देवेंद्र ने सभी मंत्रियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जब तक मांगें लिखित रूप में पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

क्या बोले CM?

इधर, आदिवासी दिवस कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जिस मुद्दे को लेकर हमारे नौजवान अपने अधिकार के लिए आंदोलन कर रहे हैं, वे सरकार की गतिविधियों की वजह से ही हिम्मत जुटा पाए हैं। उन्होंने कहा, “छात्र आंदोलन करें और अपने हक-अधिकार मांगें, क्योंकि हमने चोरी पकड़ ली। नौजवानों को न्याय भी मिलेगा और जिन्होंने गड़बड़ी की है, उन्हें कठोर दंड भी दिया जाएगा।”

संबंधित सामग्री

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने MDMR अधिनियम के संशोधनों का विरोध करते हुए कहा कि इससे राज्य के अधिकारों और राजस्व को नुकसान होगा।

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड हाई कोर्ट ने JPSC परीक्षाओं के माध्यम से हुई सरकारी नियुक्तियों पर अमल रोकने का आदेश दिया, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली।

झारखंड में छात्रों का बड़ा फैसला, सीएम आवास घेराव टला; परीक्षा रद्द करने के ऐलान के बाद बदला आंदोलन का रुख

झारखंड में छात्रों का बड़ा फैसला, सीएम आवास घेराव टला; परीक्षा रद्द करने के ऐलान के बाद बदला आंदोलन का रुख

झारखंड में छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते मुख्यमंत्री आवास का घेराव टाल दिया है, सरकार ने कुछ परीक्षाएं रद्द कीं।

झारखंड में TDPL से जुड़ी सभी परीक्षाएं, परिणाम और नियुक्तियां रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान

झारखंड में TDPL से जुड़ी सभी परीक्षाएं, परिणाम और नियुक्तियां रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के विरोध में, TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद करने की घोषणा की।

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 24वें दिन भी जारी, प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 24वें दिन भी जारी, प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा रद्दीकरण के बाद, चयनित अभ्यर्थी नियुक्तियों की स्पष्टता और न्याय की मांग कर रहे हैं। आंदोलन 24 दिनों से जारी है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026