टीएमसी के 20 बागी सांसद अलग बैठेंगे

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली

ममता बनर्जी का साथ छोड़ने वाले TMC के 20 बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की इजाजत मिल गई है। 15 जून को तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) से हाथ मिला लिया था। उधर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उद्धव गुट के 6 बागी सांसदों को भी मान्यता दे दी। 22 जून को उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल हुए थे। ये सांसद भी अब शिंदे गुट के साथ संसद में बैठेंगे।

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा जो 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 19 बैठकें होंगी। 

अभिषेक का ऑफिस तोड़ा

वहीं TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के साउथ 24 परगना के अमतला में स्थित पार्टी ऑफिस को तोड़ दिया गया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन की तरफ से की गई। अधिकारियों के अनुसार ऑफिस बिना किसी मंजूरी बिल्डिंग प्लान के बनाया गया था। अभिषेक ने कहा कि पार्टी कार्यालय हमारे लिए मंदिर जैसा है। जमीन खरीदी गई थी और बिल्डिंग स्वीकृत नक्शे के मुताबिक बनाई गई थी। हमारे पास दस्तावेज हैं, जिन्हें हम हाईकोर्ट में पेश करेंगे।

‘ब्याज सहित जवाब दूंगा’

बनर्जी ने आगे कहा- हर कार्रवाई की बराबर और विपरीत प्रतिक्रिया होती है। अगर मैं जिंदा रहा, तो 2031 के विधानसभा चुनाव के बाद इसी कानून के जरिए ब्याज सहित इसका जवाब दूंगा। बता दे अमतला ऑफिस डायमंड हार्बर लोकसभा सीट का हिस्सा है। अभिषेक बनर्जी इसी सीट से सांसद हैं। जिले में TMC  की संगठनात्मक गतिविधियों का मुख्य केंद्र माना जाता रहा है।

संबंधित सामग्री

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव TMC कार्यालय में लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

आरजी कर रेप केस के आरोपी पर भीड़ ने किया हमला, पूर्व TMC विधायक पर फेंके जूते-अंडे

आरजी कर रेप केस के आरोपी पर भीड़ ने किया हमला, पूर्व TMC विधायक पर फेंके जूते-अंडे

कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में गिरफ्तार निर्मल घोष पर भीड़ ने हमला किया जब पुलिस उन्हें कोर्ट ले जा रही थी।

विपक्ष का संसद में विरोध प्रदर्शन,  MSME बिल पास, PM ने की सांसदों से मुलाकात

विपक्ष का संसद में विरोध प्रदर्शन, MSME बिल पास, PM ने की सांसदों से मुलाकात

विपक्षी सांसदों ने संसद में विरोध प्रदर्शन किया, MSME विधेयक 2026 को लोकसभा में पास कर दिया गया। सदन सोमवार तक स्थगित।

लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हंगामा, छात्रों पर कार्रवाई पर शाह के बयान की मांग

लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हंगामा, छात्रों पर कार्रवाई पर शाह के बयान की मांग

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के बाद स्थगित हो गई। विपक्ष ने नीट पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर गृह मंत्री से बयान की मांग की।

लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 का सीएम साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं के भविष्य को मिलेगी नई मजबूती

लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 का सीएम साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं के भविष्य को मिलेगी नई मजबूती

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 का समर्थन किया, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में ईमानदारी और पारदर्शिता बढ़ाएगा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026