बुलडोजर ने गिराई अवैध इमारत

लखनऊ में आग के बाद अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, 15 लोगों की मौत के बाद कार्रवाई

लखनऊ में आग से प्रभावित अवैध इमारत को गिराने के लिए LDA ने बुलडोजर का इस्तेमाल किया। इमारत में पहले आग लगने से 15 लोगों की मृत्यु हुई थी।

लखनऊ में आग के बाद अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, 15 लोगों की मौत के बाद कार्रवाई

लखनऊ में आग के बाद अवैध इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ के अलीगंज में जिस 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 15 लोगों की मौत हुई थी, उस पर बुलडोजर चला। सुबह 7:30 बजे लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के 45 अफसर और कर्मचारी 3 बुलडोजर और 1 हाइड्रोलिक मशीन लेकर मौके पर पहुंचे। आसपास की सड़कों को बंद किया गया। 100 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए। इसके बाद बिल्डिंग को गिराना शुरू किया। पूरी इमारत को जमींदोज करने में शाम तक का वक्त लगेगा। 

नोटिस के आधार पर कार्रवाई

बुलडोजर एक्शन के बीच ही बिल्डिंग मालिक वीरेंद्र शुक्ला के वकील राजेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा- LDA ने 25 जुलाई तक का वक्त दिया था। फिर उसी दिन कार्रवाई करने कैसे पहुंच गए। ध्वस्तीकरण का कोई अलग आदेश उन्हें नहीं मिला। सिर्फ नोटिस के आधार पर कार्रवाई हो रही है। कार्रवाई को अदालत में चुनौती देंगे। 

क्या है मामला?

दरअसल, 22 जून को इस इमारत में भीषण आग लग गई थी। सेकंड फ्लोर में एनिमेशन कोचिंग में 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 5 लोगों ने किसी तरह पाइप और तारों के सहारे नीचे उतरकर जान बचाई थी। आग लगने के दौरान 1 युवक सेकंड फ्लोर से कूद गया था, उसका पैर पैरालाइज हो गया था। हादसे के बाद LDA ने जांच की तो बिल्डिंग अवैध थी। रिहायशी बिल्डिंग को कमर्शियल में बदल दिया गया था। इसके बाद LDA ने मालिक को अवैध निर्माण का नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा। 10 जुलाई को ध्वस्तीकरण का आदेश जारी करते हुए 15 दिन के अंदर खुद इमारत गिराने के आदेश दिए थे। डेडलाइन शुक्रवार को खत्म हो गई, जिसके बाद LDA ने खुद बुलडोजर चलाकर कार्रवाई शुरू की।

संबंधित सामग्री

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

23 अगस्त 2026 को, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ रसोइयों को पीएम पोषण योजना के तहत सम्मानित करेंगे, साथ ही स्वास्थ्य और सुरक्षा किट भी वितरित किए जाएंगे.

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग लगने के बाद ICU सहित सभी मरीजों को सुरक्षित निकाला गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।

‘बहन को गोली मारी है, ईश्वर रक्षा करे’... फोन के बाद पहुंची बहन की मौत की खबर

‘बहन को गोली मारी है, ईश्वर रक्षा करे’... फोन के बाद पहुंची बहन की मौत की खबर

लखनऊ के गोमतीनगर में एसबीआई ऑफिसर मानस बाजपेई ने अपनी पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना की वजह अभी जांच के अधीन है।

दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। इसमें वीजा काउंटर और सुरक्षा बैरिकेड भी हटाए गए।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026