हंगामा जंतर-मंतर पर

अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, थप्पड़ मारने की भी कोशिश, जंतर-मंतर पर हंगामा

जंतर-मंतर पर एक महिला ने CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी और थप्पड़ मारने की कोशिश की, जिससे हंगामा उत्पन्न हो गया।

अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, थप्पड़ मारने की भी कोशिश, जंतर-मंतर पर हंगामा

अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, थप्पड़ मारने की भी कोशिश, जंतर-मंतर पर हंगामा

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी गई हैं। एक महिला ने उन पर स्याही फेंकी और थप्पड़ मारने की भी कोशिश की। दिल्ली के जंतर मंतर पर इस घटनाक्रम के बाद हंगामा मच गया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें नजर आ रहा कि कैसे महिला अचानक ही दीपके के पास पहुंची और इंक फेंका। ये पूरा घटनाक्रम उस समय हुआ जब दीपके प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों से बातचीत कर रहे थे।

CJP फाउंडर पर फेंकी गई इंक

दिल्ली के जंतर मंतर पर शनिवार सुबह से ही काफी गहमागहमी देखने को मिली। सबसे पहले दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 21 दिन से भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को उठाया और उन्हें सफदरजंग अस्पताल लेकर गई। जैसे ही ये घटनाक्रम हुआ तो अभिजीत दीपके ने खुद भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया। इसी बीच दिन में अचानक ही उन पर एक महिला ने स्याही फेंक दी।

भूख हड़ताल पर हैं अभिजीत दीपके

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस की ओर से जंतर-मंतर स्थित प्रदर्शन स्थल से सफदरजंग अस्पताल ले जाए जाने के तुरंत बाद उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। दीपके ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मैं अभी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हूं। दीपके की यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के कार्यकर्ता नेहा, आमीन और मनीष अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं।

इसलिए आंदोलन कर रही CJP

बहरहाल, पुलिस ने कहा कि वांगचुक को आवश्यक मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उसने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन स्थल खाली करने की अपील की। वांगचुक नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और इस विवाद के कारण कथित तौर पर कुछ छात्रों की मौत के विरोध में 28 जून से कॉजपा के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने MDMR अधिनियम के संशोधनों का विरोध करते हुए कहा कि इससे राज्य के अधिकारों और राजस्व को नुकसान होगा।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

जगतार सिंह हवारा ने कस्टडी पेरोल से किया इनकार, पुलिस सुरक्षा में मां से मिलने से मना

जगतार सिंह हवारा ने कस्टडी पेरोल से किया इनकार, पुलिस सुरक्षा में मां से मिलने से मना

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद हवारा ने बीमार मां से मिलने के लिए कस्टडी पेरोल को ठुकरा दिया है, सामान्य पेरोल की मांग की है।

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

भोपाल में हिंदू संगठनों ने नाबालिग से जुड़े मामले में प्रदर्शन किया और लव जिहाद का आरोप लगाया। पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026