NEET-UG 2026 परीक्षा की नई योजना

NEET री-एग्जाम में Air Force की एंट्री, सरकार अलर्ट

NEET-UG 2026 के लिए सरकार ने परीक्षा सुरक्षा को कड़ा करने के लिए वायुसेना की मदद का विचार किया है, प्रधानमंत्री मोदी ने भी निगरानी बढ़ाई।

NEET री-एग्जाम में Air Force की एंट्री, सरकार अलर्ट

NEET-UG 2026 परीक्षा की नई योजना

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर सरकार अब किसी भी तरह की चूक नहीं चाहती। पेपर लीक और गड़बड़ियों के आरोपों के बाद रद्द हुई परीक्षा के दोबारा आयोजन के लिए सरकार ने ऐसा कदम उठाने की तैयारी की है, जो पहले कभी किसी राष्ट्रीय परीक्षा में नहीं देखा। 21 जून को होने वाली इस परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती। 

रक्षा मंत्री ने ली बैठक

यही कारण है कि सरकार NEET री-एग्जाम के लिए Indian Air Force की मदद लेने पर विचार कर रही है।  दरअसल, गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक बेहद अहम और उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह और शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में पेपर तैयार करने वाले टीचर्स की सुरक्षा, पेपरों की छपाई, उनके ट्रांसपोर्टेशन से लेकर परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था तक, पूरी प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा की गई।

वायुसेना की मदद

केंद्र सरकार का पूरा जोर इस बात पर है कि इस बार चूक की कोई गुंजाइश न बचे। सुरक्षित रूप से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए वायुसेना के विमानों का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि किसी भी तरह  की छेड़छाड़ या लीक की संभावना को पूरी तरह खत्म किया जा सके। हालांकि इस फैसले पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है। PM नरेंद्र मोदी खुद 21 जून को होने वाले री-टेस्ट की तैयारियों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े हर  छोटे-बड़े अपडेट की जानकारी सीधे PM तक पहुंचाई जा रही है। सरकार का फोकस इस बात पर है कि करीब 23 लाख छात्रों की इस बड़ी परीक्षा को बिना किसी विवाद और गड़बड़ी के पूरा कराया जाए। 

शिक्षा मंत्री के निर्देश

एग्जाम की तैयारियों को लेकर धर्मेंद्र प्रधान ने कुछ खास निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा-

  • पेपर तैयार करने से लेकर परीक्षा होने तक और परीक्षा होने के बाद प्रश्न पत्र कैसे सुरक्षित केंद्र में लौटकर आए, इसकी फुलप्रूफ व्यवस्था की जा रही।
  • पिछली परीक्षा की फीस वापस और नई परीक्षा की फीस माफ होगी
  • राज्य सरकारों को भी साथ लेकर काम कर रहे हैं
  • करीब ढाई से 3 लाख छात्रों ने सेंटर बदला है
  • इस बार जो घटना हुई, आगे ऐसा ना हो इसकी जिम्मेदारी हम सभी के ऊपर है।

13 लोग गिरफ्तार

NEET री एग्जाम के लिए सरकार अलर्ट मोड में है अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहमदनगर समेत कई जगहों में छापेमारी हुई और 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

संबंधित सामग्री

लाल किले से PM मोदी ने 13वीं बार किया ध्वजारोहण, 76 मिनट तक देश को संबोधित किया।

लाल किले से PM मोदी ने 13वीं बार किया ध्वजारोहण, 76 मिनट तक देश को संबोधित किया।

लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं की AI स्किलिंग, महिला आरक्षण, आत्मनिर्भरता और नक्सलवाद पर बात की।

खनिज विधेयक पर हेमंत सोरेन का राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को पत्र, बोले- झारखंड को हर साल हजारों करोड़ के राजस्व का नुकसान

खनिज विधेयक पर हेमंत सोरेन का राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को पत्र, बोले- झारखंड को हर साल हजारों करोड़ के राजस्व का नुकसान

झारखंड में खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विरोध किया, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर संवैधानिक और वित्तीय प्रभावों पर चिंता जताई।

भोपाल के बड़े तालाब में नौका तिरंगा यात्रा, 350 से ज्यादा नावों पर लहराया तिरंगा

भोपाल के बड़े तालाब में नौका तिरंगा यात्रा, 350 से ज्यादा नावों पर लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस से पहले भोपाल के बड़े तालाब में नौका तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें 350 से अधिक नावें शामिल हुईं।

JPSC-JSSC आंदोलन के बीच PM मोदी ने हेमंत सोरेन को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- ईश्वर लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य दे

JPSC-JSSC आंदोलन के बीच PM मोदी ने हेमंत सोरेन को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- ईश्वर लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य दे

झारखंड में छात्रों ने JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ विधानसभा मार्च की तैयारी की, प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

15 अगस्त को लाल किले से पहली बार गूंजेगा 'वंदे मातरम'

15 अगस्त को लाल किले से पहली बार गूंजेगा 'वंदे मातरम'

15 अगस्त को लाल किले से पहली बार ‘वंदे मातरम’ गाया जाएगा, जिसकी अगुवाई प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। इस समारोह की थीम ‘युवा शक्ति’ पर केंद्रित है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026