पहलगाम आतंकी हमले पर बड़ी कार्रवाई

पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड सईद पर शिकंजा, जम्मू कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

जम्मू की विशेष अदालत ने लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया, उसे 'घोषित अपराधी' बनाने की प्रक्रिया शुरू.

पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड सईद पर शिकंजा, जम्मू कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड सईद पर शिकंजा, जम्मू कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

भारत में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब आतंक के सबसे बड़े चेहरों में शामिल लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद पर कानूनी शिकंजा और कसता नजर आ रहा है. जम्मू की विशेष अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की अपील पर हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया है. इसके साथ ही एजेंसी अब उसे ‘घोषित अपराधी’ घोषित कराने की प्रक्रिया शुरू करेगी. चूंकि पाकिस्तान के भारत को हाफिज सईद सौंपने की संभावना लगभग नहीं के बराबर है, इसलिए भारतीय कानून के तहत अब उसके खिलाफ ‘ट्रायल इन एब्सेंटिया’ यानी आरोपी की गैरमौजूदगी में मुकदमा चलाने की तैयारी की जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार NIA ने 6 जुलाई को दाखिल अपनी पूरक चार्जशीट में हाफिज सईद को पहलगाम हमले का मुख्य साजिशकर्ता बताया है. इसी चार्जशीट के आधार पर एजेंसी ने अदालत से खुली तारीख वाला गैर-जमानती वारंट जारी करने की मांग की थी. अदालत ने 8 जुलाई को अपने आदेश में कहा कि ‘हाफिज सईद की गिरफ्तारी और हिरासत में पूछताछ निष्पक्ष, पूर्ण और प्रभावी जांच के लिए आवश्यक है.’ अब इस वारंट को औपचारिक माध्यमों से पाकिस्तान भेजा जाएगा. यदि पाकिस्तान सहयोग नहीं करता है तो भारतीय कानून के अनुसार उसके खिलाफ अनुपस्थिति में मुकदमा चलाया जाएगा.

NIA ने बताया पाक से रची गई थी साजिश

NIA की जांच में सामने आया है कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुआ आतंकी हमला पूरी तरह पाकिस्तान में बैठकर तैयार किया गया था. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 25 हिंदू पर्यटक शामिल थे. जांच एजेंसी के अनुसार यह हमला धर्म के आधार पर चुनकर की गई हत्या (Religion-based Targeted Killings) का मामला था.

NIA ने अपनी पहली चार्जशीट में तीन पाकिस्तानी आतंकियों फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ जिब्रान भाई और हमजा अफगानी के नाम शामिल किए थे. बाद में ये तीनों ऑपरेशन महादेव के दौरान मारे गए. इसके अलावा टीआरएफ कमांडर साजिद सैफुल्लाह जट्ट, दो स्थानीय सहयोगियों और लश्कर-ए-तैयबा/टीआरएफ को भी आरोपी बनाया गया था.

सईद पहले भी कई मामलों में आरोपी 

हाफिज सईद संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित वैश्विक आतंकी है. वह 26/11 मुंबई हमले समेत भारत में कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है. उसके खिलाफ भारत में पहले भी कई चार्जशीट दाखिल हो चुकी हैं, लेकिन वह कभी भारतीय अदालत के सामने पेश नहीं हुआ. यही वजह है कि अब नए कानून के तहत उसके खिलाफ मुकदमे को आगे बढ़ाया जाएगा.

जांच में मिले पाकिस्तान से जुड़े अहम सबूत

NIA की जांच में बरामद मोबाइल फोन, चैट रिकॉर्ड और लोकेशन डेटा से यह भी सामने आया कि आतंकियों को पाकिस्तान से लगातार निर्देश मिल रहे थे. जांच एजेंसी के मुताबिक टीआरएफ कमांडर साजिद जट्ट ने आतंकियों को बैसरन मैदान के सटीक लोकेशन भेजे थे. बरामद दोनों मोबाइल फोन पाकिस्तान में खरीदे गए थे. जांच में यह भी पता चला कि हमले से पहले आतंकी घटनास्थल के बाहर बैठकर खाना खा रहे थे और हमला करने के बाद जश्न में फायरिंग भी की थी.

संबंधित सामग्री

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026