पटना में छात्र प्रदर्शन

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पाटलिपुत्र स्टेशन पर हंगामा, पथराव और तोड़फोड़; 6 गिरफ्तार

बिहार के पटना में सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले छात्रों ने रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें तोड़फोड़ और पथराव हुआ। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया।

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पाटलिपुत्र स्टेशन पर हंगामा, पथराव और तोड़फोड़; 6 गिरफ्तार

बिहार में रविवार को आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा देखने को मिला। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने रेलवे और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया, जो देखते ही देखते उग्र हो गया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने स्टेशन परिसर में जमकर तोड़फोड़ की, कई ट्रेनों को रोक दिया और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

6 लोगों को गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुस्साए छात्रों ने स्टेशन पर मौजूद दुकानों और परीक्षा स्पेशल ट्रेन में पथराव किया। इस दौरान ट्रेन के शीशे टूट गए और स्टेशन परिसर में कांच के टुकड़े बिखर गए। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालात बिगड़ने पर आईजी जितेंद्र राणा को फायरिंग करनी पड़ी, जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित किया जा सका। हालांकि प्रशासन का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है।

दो स्पेशल ट्रेनें चलाई गई

पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग स्टेशन पर हंगामा कर रहे हैं। प्रशासन ने उनसे शांतिपूर्ण तरीके से सहयोग करने की अपील की थी, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व लगातार इमरजेंसी चेन खींचकर ट्रेनों को रोक रहे थे और अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की मांग कर रहे थे। जबकि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पहले से ही दो स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं।

छात्रों को भी रोकने का प्रयास किया

डीएम ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने उन छात्रों को भी रोकने का प्रयास किया जो परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना होना चाहते थे। ऐसे में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। प्रशासन ने दावा किया है कि सभी निर्धारित ट्रेनें रवाना हो चुकी हैं और परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई।
 

संबंधित सामग्री

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

बिहार में PhD छात्रों की समस्याओं के लिए विशेष पोर्टल शुरू किया गया है। इसके माध्यम से छात्र सीधे सरकार तक अपनी शिकायतें और मांगें पहुंचा सकेंगे।

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की अर्थव्यवस्था को चार गुना करने की योजना बनाई है। 'बिल्ड बिहार, बिलिव इन बिहार' विजन के तहत विकास की नई दिशाएं तय की गई हैं।

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर से मुलाकात कर राज्य के विकास, जल प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

बिहार के इस गांव को आज भी पुल का इंतजार, नेताओं से टूटा भरोसा तो ग्रामीणों ने खुद बनाया बांस का पुल

बिहार के इस गांव को आज भी पुल का इंतजार, नेताओं से टूटा भरोसा तो ग्रामीणों ने खुद बनाया बांस का पुल

बिहार के जमुई जिले के गांव वासियों ने वर्षों से पुल की मांग की, लेकिन सरकारी आश्वासनों के बिना कोई समाधान नहीं मिला। अब उन्होंने खुद बांस का पुल बनाया।

हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को, JEE-NEET की तैयारी के लिए सम्राट सरकार का नया प्लान

हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को, JEE-NEET की तैयारी के लिए सम्राट सरकार का नया प्लान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के मॉडल स्कूलों की समीक्षा करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए नए निर्देश दिए।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026