इबोला वायरस का पहला केस भारत में

राजस्थान में इबोला वायरस का पहला केस, युगांडा की युवती में मिले लक्षण, अब तक 200 लोगों की मौत

युगांडा से जयपुर आई युवती में इबोला जैसे लक्षण मिले। संक्रमण की पुष्टि के लिए सैंपल पुणे भेजा गया। WHO ने इबोला को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया।

राजस्थान में इबोला वायरस का पहला केस, युगांडा की युवती में मिले लक्षण, अब तक 200 लोगों की मौत

इबोला वायरस का पहला केस भारत में

देश में इबोला वायरस ने एंट्री मार ली है। राजस्थान में इबोला वायरस का पहला केस सामने आया। युगांडा से जयपुर घूमने आई 19 साल की युवती में इबोला जैसे लक्षण मिले। युवती 5 जून को एयर अरेबिया एयरलाइंस की फ्लाइट से शारजाह से जयपुर पहुंची। एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग में वो संदिग्ध मिली। इसके बाद उसे राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में आइसोलेशन में रखा गया है। फ्लाइट में उसके साथ आए दूसरे पैसेंजर्स को भी घर में ही अलग रहने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 

900 लोगों की मौत

फिलहाल युवती में इबोला वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। लेकिन मिलते-जुलते लक्षण पाए गए हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि केवल लक्षणों के आधार पर इसे इबोला नहीं माना जा सकता है। युवती का एक सैंपल टेस्ट के लिए पुणे भेजा गया है। दूसरा सैंपल 48 घंटे बाद भेजा जाएगा। पूरी दुनिया में इबोला से संक्रमित लोगों की संख्या 900 हो गई है। इसके कारण कांगो में पिछले 20 दिनों में 200 लोगों की मौत हो गई है। इबोला वायरस का ‘बुंडीबुग्यो’ वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। इसलिए WHO ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। भारत देश में अभी तक इबोला वायरस का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

काफी गंभीर बीमारी 

विशेषज्ञों के मुताबिक, इबोला वायरस कोरोना की तरह तेजी से फैलने वाला संक्रमण नहीं है. लेकिन अगर संक्रमण की पुष्टि हो जाए तो इसे काफी गंभीर बीमारी माना जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग किसी भी संदिग्ध मामले को हल्के में नहीं ले रहा। 

इबोला फैलता कैसे है? 

  • संक्रमित व्यक्ति के खून, लार, मल, मुत्र, उल्टी या पसीने के संपर्क में आने से
  • संक्रमित कपड़ें सूई, बिस्तर या मेडिकल उपकरण छूने से 
  • संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने से

लेकिन ये वायरस फ्लू या कोरोना की तरह हवा से आसानी से नहीं फैलता है। 

इबोला वायरस पहली बार 1976 में अफ्रीका में सामने आया था। कांगो में जिस इलाके में यह वायरस मिला, उसके पास बहने वाली इबोला नदी के नाम पर इसका नाम रखा गया। 

इबोला के लक्षण?

अब जान लिजीए की इसके लक्षण क्या है। - तेज बुखार, सिर दर्द, कमजोरी, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, पेट दर्द, स्किन पर रेशेज के अलावा कुछ मामलों में अंदरूनी और बाहरी ब्लीडिंग भी होती है। 

संबंधित सामग्री

अब स्पेस में बनेगी दवा, सैटेलाइट को मिलेगा ईंधन! PM मोदी से मिले स्पेस स्टार्टअप्स

अब स्पेस में बनेगी दवा, सैटेलाइट को मिलेगा ईंधन! PM मोदी से मिले स्पेस स्टार्टअप्स

अंतरिक्ष में सैटेलाइट रीफ्यूलिंग और कचरा प्रबंधन में भारतीय स्टार्टअप्स नवाचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इन प्रोजेक्ट्स की सराहना की।

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026