तीन बहनों ने की एक लड़के से शादी

अमरोहा में 3 बहनों ने की एक ही लड़के से शादी, बोली - हम तीनों साथ रहना चाहती थी

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने अपने कैमरामैन विकास से मंदिर में शादी की। इस अनोखी शादी पर लोगों ने कई सवाल उठाए।

अमरोहा में 3 बहनों ने की एक ही लड़के से शादी, बोली - हम तीनों साथ रहना चाहती थी

अमरोहा में 3 बहनों ने की एक ही लड़के से शादी

उत्तरप्रदेश के अमरोहा में 3 बहनों ने एक ही लड़के से शादी की। हसनपुर कोतवाली इलाके में धौरिया गांव की रहने वाली अलका (20), देविका (19) और संतोष (18) सगी बहनें हैं। तीनों ने 17 जुलाई को अपने कैमरामैन विकास के साथ मंदिर में शादी कर ली। शादी के वीडियो सामने आने के बाद से लोग तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। इन्हीं सवालों का जवाब देने के लिए उन्होंने 6 मिनट का वीडियो बनाकर शेयर किया। 

क्यों की एक ही लड़के से शादी?

वीडियो में उन्होंने कहा ‘विकास ने हम बहनों को बचाया, ये हमारे लिए भगवान हैं। पापा ने दीदी के लिए गवर्नमेंट जॉब वाला लड़का देखा था, लेकिन हम तो विकास के साथ रहना चाहते हैं। हमने इनके प्यार के लिए शादी की। कुछ लोगों को लग रहा है कि कंटेट और व्यूज के लिए हमने ऐसा किया है। तो बता दें कि पहले से हमारे वीडियो में पहले से बहुत व्यूज आते हैं।’ उनका कहना है- शादी के बाद से लोग तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। हम बताना चाहते हैं कि हम लोग खुश हैं और साथ भी हैं। इस बात को सभी लोग एक्सेप्ट कर लें।

4 लाख 72 हजार फॉलोअर्स

बहनों का इंस्टाग्राम पर राजपूत गर्ल के नाम से अकाउंट है। इसमें अब तक 981 पोस्ट हैं। उनके 4 लाख 72 हजार फॉलोअर्स हैं। इस अकाउंट पर 16 जुलाई तक फनी वीडियोज पोस्ट किए जाते थे, जिनमें मिलियन में व्यूज और लाइक्स आते थे। तीनों बहनों का कहना है कि हमने भी पहले बहुत सोचा था कि ऐसे घर देखे, जहां 3 लड़के मिल जाएं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कहीं 2 लड़के मिलते थे, तो कहीं 1 लड़का काफी छोटा होता। सभी रास्ते बंद होने के बाद हमने यह ऑप्शन चुना और अपने कैमरामैन से शादी की। 

‘हम मर जाएंगे, लेकिन अलग नहीं होंगे’

ये मामला पुलिस तक भी पहुंचा। पुलिस से दुल्हनों ने कहा- हमने किसी दबाव में शादी नहीं की है। हम तीनों बालिग हैं। हम मर जाएंगे, लेकिन अलग नहीं होंगे। शादी रजिस्टर कराने के सवाल पर कहा कि कुछ शादियां रजिस्टर कराने के बाद भी नहीं चलती। हम तो ऐसे ही खुश रहते हैं। अगर कोई हमसे सबूत मांगेंगे, तो फिर देखेंगे।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो के 82वें जन्मदिन पर, जानिए उनकी और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी के कुछ अनसुने किस्से और उनके जीवन की यात्रा।

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026