IND Vs AFG 2nd ODI Match Result: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही 3 वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 170 रन से हराया। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया, जहां अफगानिस्तान टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडियन टीम ने तूफानी पारी खेलते हुए 49.5 ओवर में टीम के स्कोर को 402 तक पहुंचाकर ऑलआउट हो गई। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम 44.3 ओवर में 232 रन बनाकर सिमट गई। इसी के साथ भारत ने धमाकेदार जीत दर्ज कर ली।
गिल और ईशान का धमाकेदार शतक
पहले बैटिंग करने उतरी इंडियन टीम की ओर से बैटिंग करने उतरे यशस्वी और हिटमैन, जिसमें से यशस्वी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर रोहित शर्मा ने 39 गेंद में 48 रन बनाए और वो भी आउट हो गए। फिर शुभमन गिल और ईशान किशान ने पारी संभाली और दोनों की तूफानी पारी देखने को मिली। गिल ने 77 गेंद और किशन ने 71 गेंद में शतक ठोका। ईशान ने 79 गेंद में 14 चौके और 7 छक्के की मदद से 125 रन बनाकर आउट हो गए।
वहीं मैच के दौरन 14वें ओवर में ड्रिंक्स ब्रेक के बाद गिल ने गले में आइस पैक पहनकर बैटिंग की। फिर गिल 110 गेंद में 22 चौके और 2 छक्के की मदद से 154 रन की धुंआधार पारी खेली और पवेलियन लौट गए। वो प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।
First ODI century as Captain 💯
— BCCI (@BCCI) June 17, 2026
Second consecutive POTM award 🏆
Shubman Gill is simply unstoppable right now! 💥
Relive his knock ▶️ https://t.co/eD2JpCeGHO#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @ShubmanGill pic.twitter.com/dt8LFfg5mS
सरपंच साहब के 3 हजार रन हुए पूरे
श्रेयस अय्यर ने 24 गेंद में 26 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने वनडे मैच में अपने 3 हजार रन पूरे कर लिए। उन्होंने 72 पारियों में 3049 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की। साथ ही अय्यर सबसे कम पारी में 3 हजार रन बनाने वाले विराट कोहली (75 पारी) को पीछे छोड़ दिया है।
बता दें कि ,इस लिस्ट में शुभमन पहले नंबर पर है, क्योकि उन्होंने महज 62 पारी में ही अपने 3000 रन पूरे कर लिए थे।
अफगानिस्तान को 170 रनों से मिली हार
टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रहमत शाह ने 89 गेंद में 8 चौके की मदद से 79 रन बनाकर आउट हो गई। टीम से रहमनुत्लाह ने 41 रन, इब्राहिम 21 रन अटल 42 रन, राशिद खान 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बाकी प्लेयर 10 रन का स्कोर भी नहीं खड़ा कर सके और पूरी टीम 44.3 ओवर में 232 रन बनाकर ढह गई।
इंडियन टीम की ओर से अर्शदीप और गुर्नूर ने 3-3 विकेट चटकाएं। वहीं प्रिंस यादव ने 2 विकेट और वशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिए।
दरविश हुए चोटिल, हुए बाहर
25वें ओवर में अफगानी बैटर दरविश रसूली चोट के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए। बैटिंग करते हुए रसूली दाईं हैमस्ट्रिंग खिंचने की वजह से मैदान पर गिर पड़े। सुंदर तुरंत उनके पास गए उनकी मदद की। इसके बाद फिजियो ने उनके पैर पर पट्टी बांधी, लेकिन रसूली दर्द में नजर आएं।
