ENG-IRE T20 Series Teams Announced

ENG- IRE Squad t20 Series: भारत के खिलाफ सीरीज के लिए आयरलैंड और इंग्लैंड ने घोषित की टीम

Ireland and England have announced their teams for the T20 series against India. Lorcan Tucker and Harry Brook will lead their respective sides.

By : हेमा गुप्ता
ENG- IRE Squad t20 Series: भारत के खिलाफ सीरीज के लिए आयरलैंड और इंग्लैंड ने घोषित की टीम

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए आयरलैंड और इंग्लैंड ने घोषित की टीम

ENG VS IRE t20 Series: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए आयरलैंड और इंग्लैंड टीम दोनों  ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार आयरलैंड टीम 29 वर्षीय आयरिश स्टार खिलाड़ी लोर्कन टकर कप्तानी करेंगे। वहीं इंग्लैंड टीम की कमान हैरी ब्रूक संभालेंगे। 

बता दें कि, इंग्लैंड ने 22 वर्षीय ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार टीम में शामिल किया हैं।

आयरलैंड के 5 प्लेयर चोटिल

सीरीज की शुरु होने के पहले आयरलैंड टीम की मुश्किलें बढ़ गई। टीम के 5 गेंदबाज जोश लिटिल (स्ट्रेस फ्रैक्चर), कर्टिस कैंफर (हाथ में फ्रैक्चर), मार्क अडेयर (एब्डॉमिनल इंजरी), बैरी मैकार्थी (लिगमेंट इंजरी) और जॉर्डन नील (कंधा व पैर) चोटिल हो गए, जिसकी वजह से टीम से बाहर हो गए। स्टर्लिंग चोट की वजह  से टीम से बाहर हैं। 

3 अनकैप्ड प्लेयर टीम में हुए शामिल

आयरलैंड क्रिकेट टीम ने तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। रूबेन विल्सन, जय मूंद्रा और मैट हॉलार्ड को पहली बार आयरलैंड की टीम में जगह मिली है। तेज गेंदबाज जय मूंद्रा और मैट हॉलार्ड आयरलैंड के लिए किसी भी फॉर्मेट में अपना डेब्यू कर सकते हैं। दोनों अनकैप्ड खिलाड़ी टीम में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार हैं।

लियाम मैकार्थी को सिर्फ अपना दूसरा t-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिलेगा। वहीं, लेग स्पिन ऑलराउंडर गेविन होए को पहली बार T-20 टीम में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड ने जेम्स कोल्स को पहली बार टीम में बुलाया

इंग्लैंड ने 1 जुलाई से शुरू होने वाली भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 17 खिलाड़ियों की टीम घोषित कर दी है। टीम की कप्तानी हैरी ब्रुक करेंगे। बाएं हाथ के स्पिनर और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेम्स कोल्स को पहली बार इंग्लैंड की टी-20 टीम में शामिल किया गया है। हाल ही में ससेक्स, फ्रेंचाइजी क्रिकेट और इंग्लैंड लायंस के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले कोल्स इस समय फॉर्म में चल रहे हैं।

द हंड्रेड में सबसे महंगे खिलाड़ी

द हंड्रेड ऑक्शन में लंदन स्पिरिट ने जेम्स कोल्स को 3.90 लाख पाउंड (करीब 4.88 करोड़ रुपये) में खरीदा था। वे इस टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे।

इंग्लैंड ने हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत से हारी टीम के अधिकांश खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। जोस बटलर और 36 वर्षीय स्पिनर लियाम डॉसन को फिर से मौका मिला है।  जॉर्डन कॉक्स, सन्नी बेकर और साकिब महमूद की टीम में वापसी हुई है। वहीं जेमी ओवरटन (जांघ की चोट) और ब्रायडन कार्स (हाथ की चोट) चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। बेन डकेट को टीम से बाहर रखा गया है।

रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स और जोश टंग को भी टीम में जगह मिली है।

भारत के खिलाफ आयरलैंड की T-20 टीम

लॉरकन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), रॉस अडेयर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गेविन होए, मैट हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन।

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की T-20 टीम

हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।


 

संबंधित सामग्री

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया ने मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। मिचेल स्टार्क ने मैच में 10 विकेट लिए।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026