भारत ने जीती सीरीज

IND vs AFG 3rd ODI: भारत ने अफगानिस्तान को हराकर 3-0 से जीती ट्राई वनडे सीरीज

भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हराया। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की शानदार बैटिंग ने मैच जिताया।

By : हेमा गुप्ता
IND vs AFG 3rd ODI: भारत ने अफगानिस्तान को हराकर  3-0 से जीती ट्राई वनडे सीरीज

IND Vs AFG 3rd ODI Result: तीसरे वनडे मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर 3-0 से ट्राई वनडे सीरीज अपने नाम की। यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए टीम 44.2 ओवर में 218 रन में ही सिमट गई। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी इंडियन टीम ने महज 28.4 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया।

यशस्वी का वनडे में 6 पारी में दोहरा शतक

टारगेट का पीछा करने वाली भारतीय टीम की ओर से बैटिंग करने उतरे यशस्वी जायसवाल और हिटमैन ने धुंआधार बल्लेबाजी की। यशस्वी ने 86 गेंद में 14 चौके और 3 छक्के की मदद से 110  रन का स्कोर बनाकर नाबाद रहें। इसी के साथ जायसवाल सबसे कम पारी में 2 वनडे शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने महज 6 पारी में दूसरा शतक ठोका। 

रोहित की हिटिंग पारी

यशस्वी के अलावा रोहित शर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 69 गेंद में 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 79 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद यशस्वी का साथ देने आएं सरपंच साहब और वो 20 रन बनाकर नाबाद रहें। इसी के साथ टीम ने 28.4 ओवर में ही टारगेट हासिल कर जीत दर्ज की।

 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' रहें शुभमन गिल

हश्मतुल्लाह का शतक भी नही दिला सका जीत

पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही रहमानुल्लाह 5 रन,  इब्राहिम 11 रन और रहमत 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर टीम के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने कमान संभाली और शानदार बल्लेबाजी करते हुए वनडे करियर का पहला शतक लगाया और 131 गेंद में 102 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकें।  

इनके अलावा टीम से उमरजई ने 56 गेंद में 5 चौरे और 2 छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। इनके अलावा टीम से कोई खास रन नहीं बना सका। इसी के साथ टीम 44.2 ओवर में 218 रन बनाकर सिमट गई।

प्रसिद्ध कृष्णा की तूफानी गेंदबाजी

भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने कमाल कर दिया। उन्होंने 5 विकेट चटकाएं। वहीं गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव को 1-1 विकेट मिला।

 

 

संबंधित सामग्री

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया ने मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। मिचेल स्टार्क ने मैच में 10 विकेट लिए।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026