India Wins U18 Hockey Asia Cup: भारतीय पुरुष अंडर-18 हॉकी टीम ने तीसरी बार U-18 हॉकी एशिया कप का खिताब जीत लिया है। टीम ने शनिवार को जापान के काकामिगाहारा में डिफेंडिंग चैंपियन जापान को 4-1 से करारी शिकस्त दी। भारत ने इससे पहले 2001 और 2016 में यह टाइटल जीता था।
Well done, boys!
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) June 7, 2026
Heartiest congratulations to the Indian Men's U18 Hockey Team on winning the U18 Men's Asia Cup Championship. You have made the nation proud by securing your third title in the tournament.
Indian hockey is undergoing a reset, with a new generation scripting… pic.twitter.com/bLFR8pDBPP
मैच में भारत का दबदबा
अशिष तानी पुर्ती ने फाइनल में शानदार हैट्रिक लगाई, जबकि कप्तान केतन कुशवाहा ने एक गोल किया।
I heartily congratulate our Indian Women’s Hockey team for securing the Bronze Medal at the Women’s U18 Asia Cup 2026 in Kakamigahara, Japan.
— N. Biren Singh (@NBirenSingh) June 6, 2026
We are truly proud of your impressive performance, talent, hard work and determination on the field. Your achievement signals a bright… pic.twitter.com/pVqnwbw6fB
पहले 90 सेकंड में ही अशिष ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। 28वें मिनट में अशिष ने दूसरा गोल (2-0)। 30वें मिनट में केतन कुशवाहा ने तीसरा गोल (3-0)। 34वें मिनट में अशिष ने हैट्रिक पूरी कर भारत को 4-0 की मजबूत बढ़त दिलाई। 52वें मिनट में जापान ने एक गोल कर स्कोर 4-1 किया, लेकिन भारतीय डिफेंस ने आगे कोई गोल नहीं होने दिया।
टूर्नामेंट में आशीष का जलवा
सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भी आशीष ने हैट्रिक लगाई थी। वहीं पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 17 गोल किए और टॉप स्कोरर का पुरस्कार जीता। उन्हें फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। गोलकीपर आयुष रजक को टूर्नामेंट का बेस्ट गोलकीपर घोषित किया गया।पाकिस्तान ने मलेशिया को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
महिला टीम का ब्रॉन्ज
भारतीय U-18 महिला हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस कैटेगरी में चीन ने गोल्ड मेडल जीता। महिला टीम की नौशीन नाज 12 गोल के साथ टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर रहीं।
PM मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुष और महिला दोनों भारतीय U-18 हॉकी टीमों को एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि- 'हमारे युवा हॉकी खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि! 2026 के अंडर-18 एशिया कप में भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम को जीत की हार्दिक बधाई।'
A splendid accomplishment by our young hockey players!
— Narendra Modi (@narendramodi) June 6, 2026
Congratulations to the Indian Men’s U18 Hockey Team on winning the Men’s U18 Asia Cup 2026. The team displayed exceptional skill and teamwork throughout the tournament, culminating in a memorable victory in the final. This… pic.twitter.com/w5xIVAvN13
आगे लिखा कि-
'टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण कौशल और टीम वर्क का प्रदर्शन किया, जिसका नतीजा फाइनल में मिली यादगार जीत के रूप में सामने आया। यह जीत हमारे युवाओं के बीच हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता को भी दर्शाती है। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।'
नकद पुरस्कार की घोषणा
हॉकी इंडिया ने पुरुष टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को ₹3 लाख और सपोर्ट स्टाफ को ₹1.5 लाख देने का ऐलान किया। ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली महिला टीम के खिलाड़ियों को ₹1 लाख और सपोर्ट स्टाफ को ₹50,000 दिए जाएंगे।