IND Vs BAN T20 WC 2026: विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश विमेंस टीम को 5 विकेट से शिकस्त दी। यह मैच मैनचेस्टर में खेला गया, जहां बांग्लादेश टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 136 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय विमेंस टीम ने 16.5 ओवर में 5 विकेट गवांकर 139 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया।
शेफाली बनी 'प्लेयर ऑफ द मैच'
टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। बैटिंग करने उतरी शेफाली और स्मृति मंधाना लेकिन मंधाना महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। वहीं फिर शेफाली का साथ देने आईं यास्तिका भाटिया 18 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हो गई। फिर रिचा घोष आई वो भी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गई, जबकि शेफाली ने शानदार पारी खेलते हुए 34 गेंद में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 53 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की जीत में शेफाली ने अहम भूमिका निभाई।
Continuing her fiery form 🔥
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 25, 2026
Player of the Match Shafali Verma with yet another impactful performance in the #T20WorldCup 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/mWgNXcEkp0#TeamIndia | #WomenInBlue | #INDvBAN | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/jgwPZjSIZN
इनके अलावा जेमिमा ने 15 गेंद में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हो गई। फिर कप्तान हरमनप्रीत कमान संभालते हुए 13 रन और दीप्ति 5 रन बनाकर नाबाद रहीं।
बांग्लादेश टीम की पारी
पहले बैटिंग करने उतरी दिलार अख्तर 4 रन बनाकर आउट हो गई, जबकि जुआरिया ने 31 गेंद में 33 रन और सोभना 22 रन बनाकर आउट हो गई। निगार ने 32 रन, शर्मीन 10 रन, शोरना 13 रन बनाकर आउट हो गई। इसी के साथ टीम 20 ओवर में 8 विकेट गवांकर महज 136 रन बनाए।
श्रीचरणी ने तोड़ा रिकॉर्ड
भारतीय टीम की ओर से राधा यादव ने 3 विकेट और श्रीचरणी ने 2 विकेट चटकाएं। इसी के साथ श्रीचरणी ने इस वर्ड कप में अब तक 12 विकेट ले चुकी है, इसी के साथ उन्होंने पूर्व स्पिनर पूनम यादवा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने 2010 में 10 विकेट लिए थे।
Another feather in the cap for the No. 1⃣ ranked T20I bowler 🪶🫡
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 25, 2026
What a tournament Sree Charani is having! 💙
Updates ▶️ https://t.co/mWgNXcEkp0#TeamIndia | #T20WorldCup | #WomenInBlue | #INDvBAN pic.twitter.com/dtRmLrOaHS
वहीं बीते दिन हुए मैच में रेनुका और नंदनी शर्मा को 1-1 व विकेट मिला।
पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया/भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़/अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, एन श्री चरणी।
बांग्लादेश
दिलारा अख्तर, जुआरिया फिरदौस, शर्मीन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान), शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शूर्णा अख्तर, राबिया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर, संजीदा अख्तर मेघला।