Norway Chess 2026: नॉर्वे चेस टूर्नामेंट के 7वें राउंड में भारतीय खिलाड़ियों ने वापसी की। 1 जून सोमवार की रात शानदार प्रदर्शन करते हुए आर. प्रज्ञानानंदा ने सफेद मोहरों से खेलते हुए फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा को 26वीं चाल पर हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह फिरोजा की लगातार दूसरी क्लासिकल हार थी। इस जीत से प्रज्ञानानंदा को 3 अंक मिले और उनके कुल अंक 9 हो गए।
A typical day at work for an elite chess player 🔥
— Norway Chess (@NorwayChess) June 1, 2026
ℹ️ Pragg beat Alireza in classical in round 7 🇮🇳♟️#NorwayChess pic.twitter.com/wCyKe09LCm
गुकेश ने टाईब्रेक में पलटा मैच
विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो के खिलाफ क्लासिकल मैच ड्रॉ पर खत्म होने के बाद टाईब्रेक में जीत हासिल कर 1.5 अंक अपने नाम किए। अब गुकेश के कुल 8 अंक हो गए हैं।
Comeback win for World Champion Gukesh against tournament leader Wesley So! 🔥 #NorwayChess pic.twitter.com/K4b1nlHBrQ
— Norway Chess (@NorwayChess) June 1, 2026
दिव्या देशमुख ने हम्पी को दी मात
विमेंस कैटेगरी में दिव्या देशमुख ने हमवतन कोनेरू हम्पी को आर्मागेडन टाईब्रेक में हराकर 10 अंक हासिल किए। दिव्या अब खिताब की दौड़ में बनी हुई हैं। अगले राउंड में उनका मुकाबला कजाकिस्तान की बिबिसारा असाउबायेवा से होगा, जो इस समय 12.5 अंकों के साथ महिला वर्ग में सबसे आगे हैं।
WHAT A GAME! Humpy holds Divya to a draw. Ready for Armageddon? 🍿 #NorwayChess pic.twitter.com/3n7ThPpMPE
— Norway Chess (@NorwayChess) June 1, 2026
दूसरे नंबर पर है दिव्या देशमुख
ओपन वर्ग में वेस्ली सो 12.5 अंकों के साथ टॉप पर हैं। वहीं अलीरेजा फिरोजा 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। प्रज्ञानानंदा, मैग्नस कार्लसन और विन्सेंट कीमर 9-9 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
विमेंस कैटेगरी में कजाकिस्तान की बिबिसारा असाउबायेवा ने चीन की झू जिनर को क्लासिकल में हराकर 12.5 अंक हासिल किए। इसी के साथ विमेंस केटेगरी में वो टॉप पर बनी हुई हैं, जबकि दिव्या 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।