India Women Cricket Team: इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम 23 मई शनिवार को मुंबई के एयरपोर्ट से T-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए इंग्लैंड रवाना हो चुकी है। इस दौरान फैंस ने सभी महिला क्रिकेटर्स का ढोल-नगाड़ो के साथ उनका तिलक लगाकर वर्ल्ड कप के लिए विदाई दी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
The Indian Women’s Cricket Team has departed for England to begin their journey for the upcoming ICC Women’s T20 World Cup! 🇮🇳🔥
— Faruk (@uf2151593) May 23, 2026
All the best team India🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/adTKHKu2ZW
2025 में विमेंस टीम ने वर्ल्ड कप
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में विमेंस टीम ने 2025 में विमेंस वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। और एक बार फिर टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में वर्ल्डकप के लिए उतरेंगी।

बता दें कि, वर्ल्ड कप खेलने से पहले इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की T-20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत 28 मई से होगी। इस सीरीज का समापन 2 जून 2026 को होगा।
T-20 वर्ल्ड कप के लिए विमेंस महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयांका पाटिल और राधा यादव।
टूर्नामेंट के दोनों ग्रुप
ग्रुप A: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भारत, नीदरलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका।
ग्रुप B: इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज।
भारतीय टीम का शेड्यूल
यह विमेंस T-20 वर्ल्ड कप का दूसरा ऐसा सीजन है जिसमें 12 टीमें शामिल होंगी, जिन्हें 6-6 के दो ग्रुपों में बांटा गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। यह मैच एजबेस्टन (बर्मिंघम) के मैदान पर खेला जाएगा।
वहीं इस टूर्नामेंट का आगाज 12 जून से होगा, जहां उद्घाटन मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से एजबेस्टन के मैदान पर होगा।
भारत vs पाकिस्तान (एजबेस्टन)
भारत vs नीदरलैंड्स
भारत vs साउथ अफ्रीका
भारत vs बांग्लादेश
भारत vs ऑस्ट्रेलिया
T20 विश्व कप में सबसे सफल टीम
विमेंस T20 विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम साबित हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक रिकॉर्ड 6 बार खिताब अपने नाम किया है। इंग्लैंड ने 2009 में पहले संस्करण का खिताब जीता था। वेस्टइंडीज ने 2016 में ट्रॉफी पर कब्जा किया था। भारतीय टीम इस बार खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही है।