IND vs IRE 1st T20 Match: T-20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को पहली बार आयरलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। यह मैच सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब ग्राउंड, बेलफास्ट में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बैटिंग करने उतरी आयरलैंड टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया, जबकि टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन बनाकर सिमट गई। इसी के साथ टीम को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा।
Ireland win the first T20I in Belfast by 34 runs.#TeamIndia will now aim to level the series on Sunday.
— BCCI (@BCCI) June 26, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/gdoXw2dAKR#IREvIND pic.twitter.com/kxnHM9ApeV
आयरलैंड ने पहली बार भारत को हराया
पहले बैटिंग करने उतरी आयरलैंड टीम की शुरुआत खराब रही। टीम की ओर से टिम ने 17 रन, रॉस एडायर 12 रन, हैरी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इनके अलावा लॉरकन ने 36 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से फिफ्टी ठोक दी। वहीं गैरेथ 1 रन से फिफ्टी लगाने से चूक गए वो 32 गेंद में 49 रन बनाकर आउट हो गए।

इनके अलावा टीम से कोई भी प्लेयर 20 रन भी नहीं बना सका। और टीम ने 20 ओवर 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया।
भारतीय टीम की ओर से 3 कैच छूटे
भारतीय टीम की फिल्डिंग खराब रही। टीम की ओर से 3 कैच छूटे।टिम टेक्टर का कैच शिवम दुबे ने , गैरेथ डेलानी का आसान कैच अभिषेक शर्मा ने और वॉशिंगटन सुंदर ने लॉरकन टकर का कैच छोड़ा।
अभिषेक शर्मा की फिफ्टी भी नहीं दिला सकी जीत
टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन 5 रन, ईशान किशन 1, श्रेयस 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं अभिषेकक शर्मा क्रीज पर डटे रहें और 20 ओवर में 7 चौके और 2 छक्के की ओर से 50 रन बनाए फिर आउट हो गए। तिलक 19 रन , शिवम दुबे ने अपने जन्मदिन पर 1 विकेट लिया और 25 रन भी बनाए। बाकी खिलाड़ी कुछ खास कमाल नही दिखा सके। धीरे - धीरे पूरी टीम 18.5 ओवर में 148 रन बनाकर ढह गई।
प्लेइंग-11
भारत
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।
आयरलैंड
टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), गैरेथ डेलानी, स्टीफन डोहेनी, जॉर्ज डॉकरेल, बेन कैलिट्ज, मैथ्यू हम्फ्रीज, रूबेन विल्सन और गेविन होए।